फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Service recruitment honored the parents of ISRO scientist

Moradabad News: सेवा भरती ने इसरो वैज्ञानिक के माता-पिता का किया सम्मान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 26 Aug 2023 01:23 AM IST
विज्ञापन
Service recruitment honored the parents of ISRO scientist
मुरादाबाद। इसरो के मिशन चंद्रयान-3 में मौजूद रहे मुरादाबाद के वैज्ञानिक डॉक्टर प्रकाश चौहान के घर सेवा भारती की टीम पहुंची। संस्था ने वैज्ञानिक के माता-पिता का सम्मान किया। संस्था ने कहा कि देश के साथ मुरादाबाद के लिए यह अभियान अद्भुत, अद्वितीय, गरिमामयी, अविस्मरणीय एवं गौरवपूर्ण रहा।
विज्ञापन

मुरादाबाद के बुद्धि विहार निवासी डॉ. प्रकाश चौहान, खुशहाल नगर निवासी रजत प्रताप सिंह, काशीराम नगर के मेघ भटनागर, उनकी पत्नी गौतमी भटनागर एवं हिमगिरि के मोहित राजपूत इस अभियान का हिस्सा हैं। मिशन की सफलता के बाद उनके परिवारजन भी उत्साहित हैं। सेवा भरती ने डॉ. प्रकाश के पिता रामचंद्र चौहान व माता सरला देवी को शॉल भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर विभाग प्रचार प्रमुख वतन कुमार, विभाग संघ चालक ओम प्रकाश शास्त्री मौजूद रहे। डॉ. प्रकाश के पिता ने बताया कि बेटे का चयन पीसीएस के लिए हो गया था लेकिन इसरो के वैज्ञानिक नियुक्त होने पर उन्होंने पीसीएस को छोड़ दिया। वह इसरो डेवलपमेंट प्लानिंग बोर्ड के सदस्य, लद्दाख डेवलपमेंट प्लानिंग बोर्ड के सदस्य, इसरो वैज्ञानिक संगठन के अध्यक्ष के साथ-साथ एनसीआर प्रदूषण आयोग के सदस्य की महत्वपूर्ण भूमिका भी निभा रहे हैं। इस अवसर पर ज्ञानेंद्र शर्मा, दिनेश गुप्ता, डॉ. विनीत गुप्ता, सुरेंद्र पाल सिंह, पवन जैन, रोहित कुमार, महेश चंद्र, शरद जैन, विपिन चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article