{"_id":"73f261ce64ebc8f4722d81254b3da261","slug":"servent-stolen-currency-from-doctor-s-home-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डाक्टर के घर से रकम ले उड़ा घरेलू नौकर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डाक्टर के घर से रकम ले उड़ा घरेलू नौकर
ब्यूरो/अमर उजाला मुरादाबाद
Updated Thu, 07 Jan 2016 07:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिविल लाइन थाना क्षेत्र में आवास विकास कालोनी स्थित नेत्र सर्जन डा. पल्लव अग्रवाल के घर से घरेलू नौकर ने करीब तीन लाख रुपये चोरी कर लिए। रकम उड़ाने के बाद आरोपी नौकर नौकरी छोड़कर चला गया। अचानक नौकर के काम छोड़ जाने के बाद शक होने जब डा. पल्लव ने कैश चेक किया तो उसमें से तीन लाख रुपये कम थे।
उन्होंने घटना की बाबत सिविल लाइन थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। डा. पल्लव अग्रवाल के मुताबिक उनके घर पर रामपुर का युवक राकेश कुमार घरेलू काम करता था। वह 25 दिसंबर को छुट्टी लेकर अपने घर गया था लेकिन फिर लौटकर नहीं आया। नौकर के अचानक नौकरी छोड़ने और उसके रवैय्ये पर शक हुआ तो घर में कैश और कीमती सामान को चेक किया गया।
बाकी तो सब ठीक निकला लेकिन अलमारी में रखी रकम से तीन लाख रुपये कम थे। डा. पल्लव ने इस बाबत नौकर से फोन पर बात की तो कुछ आनाकानी करने के बाद उसने अपनी गलती कबूल कर ली। डा. पल्लव ने घटना की बाबत अपने नौकर राकेश और उसके भांजे रवि के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। चिकित्सक का कहना है कि रवि का राकेश के पास काफी आना जाना था। आशंका है कि डुप्लीकेट चाबी की मदद से नौकर ने अलमारी से कैश चोरी किया है।