फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   servent murdered PWD engenieer

पीडब्ल्यूडी के रिटायर्ड इंजीनियर की नृशंस हत्या

Fri, 23 Oct 2015 02:10 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला मुरादाबाद
ब्यूरो/ अमर उजाला मुरादाबाद Updated Fri, 23 Oct 2015 02:10 AM IST
विज्ञापन
servent murdered PWD engenieer
पीडब्ल्यूडी के एक रिटायर्ड इंजीनियर को उन्हीं के नौकर ने अपने दो साथियों
विज्ञापन
संग मिलकर नृशंसता से मार डाला। गुरुवार को आधी रात उनकी लाश अगवानपुर से आगे छजलैट थाना क्षेत्र के जंगल में पड़ी मिली। पुलिस ने नौकर और हत्या में शामिल उसके होटल संचालक दोस्त को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि हत्या में शामिल तीसरा युवक फरार है।
सिविल लाइन थाना क्षेत्र में जिगर कालोनी शंकर विहार निवासी पीडब्ल्यूडी के सेवानिवृत्त इंजीनियर वीरेंद्र कुमार गुप्ता (65) पिछले पांच सालों से ब्याज पर रकम देने का काम करते थे। अपने फार्म हाउस पर काम करने वाले नौकर रामअवतार को भी उन्होंने मोटी रकम ब्याज पर दी थी। रकम नहीं चुकाने पर वीके गुप्ता ने उसे नौकरी से हटा दिया था। गुरुवार दोपहर एक फोन आने के बाद वह रामअवतार से रकम लेने घरेलू नौकर अरुण के साथ स्कूटी से निकले थे। लेकिन देर रात तक नहीं लौटे। देर रात छानबीन में पुलिस को पता चला कि उनकी हत्या करके लाश छजलैट के जंगल में फेंक दी गई है। एसपी सिटी डा. राम सुरेश यादव ने देर रात बताया लापता रिटायर्ड इंजीनियर वीके गुप्ता की हत्या हाल ही में नौकरी से हटाए गए उनके नौकर रामअवतार, कचहरी रोड पर छोटा सा होटल चलाने वाले घनश्याम और अगवानपुर दूध फैक्ट्री के गार्ड विनोद ने मिलकर की है। पुलिस ने घनश्याम और विनोद को पकड़ लिया है। तीनों पर इंजीनियर का कर्ज था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed