फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   sero survey team face problem in moradabad

सीरो सर्वे : बारादरी में नहीं मिला सहयोग, पुलिस निगरानी में लिए गए नमूने

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 05 Sep 2020 02:27 AM IST
विज्ञापन
sero survey team face problem in moradabad
तहसील स्कूल पर कोरोना की जांच के लिए लोगो रोकती पुलिस
मुरादाबाद। कोरोना संक्रमण के फैलाव को जांचने के लिए शुक्रवार से तीन दिवसीय सीरो सर्वे शुरू हो गया। स्वास्थ्य विभाग की टीम को पहले दिन बारादरी में लोगों के असहयोग का सामना करना पड़ा। स्थानीय लोगों ने नमूने देने से इंकार कर दिया। पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों की मौजूदगी में नमूने लिए गए। पहले दिन जिले के 15 इलाकों से 480 नमूने लिए गए। रविवार तक नमूने लिए जाएंगे।
विज्ञापन

संक्रमण के लिहाज से मुरादाबाद प्रदेश के टॉप टेन जिलों में शामिल है। सरकार ने चुनिंदा जिलों में शुक्रवार से सीरो सर्वे शुरू कर दिया है। इनमें मुरादाबाद में स्वास्थ्य विभाग की दस टीमें लगाई गई हैं। सर्वे के लिए शासन से ही इलाके चिह्नित हैं। टीमों को रैंडमाइजेशन कर स्वस्थ दिखने वाले लोगों के खून के नमूने लेने हैं। शुक्रवार को बारादरी में टीम पहुंची तो लोगों ने सैंपल देने से इंकार कर दिया। असहयोग देख टीम ने स्वास्थ्य विभाग के अफसरों को जानकारी दी। इसके बाद सिटी मजिस्ट्रेट और पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस की मौजूदगी में टीम ने सैंपल लिए।
विज्ञापन

45 इलाकों से लिए जाएंगे नमूने
सीएमओ डा. एमसी गर्ग ने बताया कि सैंपलिंग के लिए दस टीमें लगाई गई हैं। 45 इलाकों से सैंपल होने हैं। पहले दिन 480 सैंपल हुए और रविवार तक लगातार हर रोज इतने ही सैंपल लिए जाएंगे। प्रत्येक टीम अपने क्षेत्र को चार हिस्सों में बांटेगी। एक टीम को 32 नमूने लेने हैं। उन्होंने बताया कि जिले के सभी ब्लाकों और शहरी क्षेत्र में चिह्नित इलाकों से सैंपल हुए हैं। अधिकतर इलाके सबसे पहले संक्रमण फैलने से हॉटस्पॉट रहे हैं। अब इन इलाकों से पॉजिटिव मरीज मिलने की दर काफी कम है। नमूने लेने के बाद एंटीबॉडी जांच की जाएगी। एंटीबॉडी मिलने पर पता चल सकेगा कि उनको संक्रमण हुआ और ठीक हो गया। सीएमओ ने बताया कि आठ सितंबर तक सैंपल केजीएमयू भेजे जाएंगे और शासन से रिपोर्ट जारी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

हेपेटाइटिस बी और सी की जांच भी होगी
मुरादाबाद। एंटीबॉडी जांच के लिए इकट्ठा किए जाने वाले खून के नमूने से हेपेटाइटिस बी और सी की जांच भी हो सकेगी। हेपेटाइटिस की जांच से लिवर के मरीजों की जानकारी भी हो सकेगी। मुरादाबाद में हेपेटाइटिस के कई मरीज हैं। पिछले साल बिलारी के एक गांव में कई मरीज मिलने से हड़कंप मचा था। दिल्ली से पहुंची टीम ने ग्रामीणों के सैंपल लिए थे और जांच में कई मरीज मिले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed