{"_id":"69af2a0597c6639c850ee91b","slug":"send-me-to-jail-i-wont-go-in-front-of-my-mother-anymore-moradabad-news-c-15-1-mbd1027-850509-2026-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: मुझे जेल भेज दो... मम्मी के सामने अब नहीं जाऊंगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: मुझे जेल भेज दो... मम्मी के सामने अब नहीं जाऊंगा
Tue, 10 Mar 2026 01:43 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
Updated Tue, 10 Mar 2026 01:43 AM IST
विज्ञापन
मुरादाबाद। चाकू से 80 से ज्यादा वार कर बहन की हत्या करने वाले आरोपी हार्दिक ने गिरफ्तारी के बाद अपनी मां के सामने जाने से साफ इन्कार कर दिया था। उसने पुलिस कर्मियों से कहा कि मैं अपना गुनाह कबूल कर चुका हूं। मुझे जेल भेज दो अब मम्मी के सामने नहीं जाऊंगा।
बदायूं के जोगीपुरा निवासी नीलिमा निजी बीमा कंपनी में असिस्टेंट मैनेजर हैं। वह मझोला के बुद्धि विहार सेक्टर दो गणेश पार्क के सामने किराये के मकान में रहती हैं। उनकी बेटी हिमशिखा गुरुग्राम में आईटी कंपनी में असिस्टेंट मैनेजर थीं और बेटा हार्दिक नौकरी छोड़कर यूट्यूबर बन गया था। बहन भाई होली पर अपनी मां के पास आए थे। शुक्रवार की दोपहर हार्दिक ने सब्जी काटने वाले चाकू से अपनी बहन पर 80 से ज्यादा वार कर हत्या कर दी थी। इसके बाद मां को सरप्राइज देने की बात कहकर ऑफिस से घर ले आया था। मां पर भी चाकू से छह वार किए थे। इस घटना में नीलिमा की जान बच गई थी। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। शनिवार को पुलिस ने आरोपी हार्दिक को नया मुरादाबाद से गिरफ्तार कर पूछताछ की तो बार बार चीख रहा था और तरह तरह की बातें कर रहा था। पूछताछ करने वाले पुलिस कर्मियों को लगा कि यह साइको हो चुका है। पुलिस ने उसका इलाज कराने की कोशिश की और अस्पताल में भर्ती उसकी मां के सामने ले जाने का प्रयास किया तो उसने मां के सामने जाने और इलाज कराने से साफ इन्कार कर दिया था। उसने यह भी बोला था कि उसने ही अपने मां पर हमला किया था और बहन की हत्या की है। वह अपना गुनाह कबूल कर चुका हैं अब मुझे किसी से नहीं मिलना है मुझे जेल भेज दो।