फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   seminar

सरकार की नीतियों के खिलाफ सड़कों पर उतरेंगे शिक्षकः शर्मा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 15 Sep 2019 01:39 AM IST
विज्ञापन
seminar
मुरादाबाद के चित्रगुप्त इंटर कालेज में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्ष्क संघ के मंडलीय सम्मेलन में
मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष एवं नेता शिक्षक विधायक दल ओम प्रकाश शर्मा ने कहा कि सरकार सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में स्थायी रूप से नियुक्त शिक्षकों की सेवाओं के विरुद्ध निजीकरण का षड्यंत्र कर रही है। एक अप्रैल 2005 के बाद सेवा में आए शिक्षकों को लाभ पेंशन योजना से वंचित कर एनपीएस थोपना सबसे बड़ा उदाहरण है। पेंशन रिवीजन में भी पेंशनरों के साथ छल किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि संघ सरकार के मंसूबों को सफल नहीं होने देगा।
विज्ञापन

प्रदेश अध्यक्ष शनिवार को चित्रगुप्त इंटर कालेज में आयोजित मुरादाबाद एवं बरेली मंडल के संयुक्त अधिवेशन में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि सरकार ने अप्रत्याशित आदेश जारी कर परिवार नियोजन भत्ता व्यवस्था को समाप्त कर दिया। उन्होंने कहा कि पुरानी पेंशन बहाली, पेंशन रिवीजन, परिवार नियोजन भत्ता, अंशकालिक शिक्षकों को पूर्णकालिक का दर्जा दिलाने और लंबित मांगों के समर्थन में आरपार की लड़ाई लड़ने का समय आ गया है। इसके लिए शिक्षक तैयार रहें। आंदोलन की रूपरेखा तैयार कर ली गई है। जल्द ही इसकी घोषणा कर दी जाएगी।
विज्ञापन

एमएलसी हेम पुंडीर सिंह ने कहा कि शिक्षक समाज अभी भी नहीं चेता तो संगठन की सालों की मेहनत बेकार चली जाएगी। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश शिक्षक महासंघ ने सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरने की रणनीति तैयार कर ली है। इसमें माध्यमिक शिक्षक, बेसिक शिक्षक संघ, संयुक्त विद्यालय शिक्षक संघ, उर्दू अरबी मदरसा विद्यालय शिक्षक संघ, अनुसूचित जाति समाज कल्याण विद्यालय शिक्षक संघ, सीनियर बेसिक संघ, विश्वविद्यालय संबद्ध शिक्षक संघ हजारों शिक्षकों सरकार की नीतियों के खिलाफ सड़कों पर उतरेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पूर्व प्रभा देवी इंटर कालेज की प्रधानाचार्य शशिबाला के निर्देशन में छात्राओं ने सरस्वती वंदना से कार्यक्रम की शुरुआत की। कई विद्यालयों के छात्र एवं छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। 32 मार्च को सेवानिवृत्त शिक्षकों को सम्मानित भी किया गया। एमएलसी जगवीर सिंह, सुरेश कुमार त्रिपाठी, ध्रुव कुमार त्रिपाठी, पूर्व एमएलसी प्रमोद कुमार मिश्र, महामंत्री इंद्रासन सिंह ने भी विचार रखे। इस दौरान चित्रगुप्त स्कूल प्रबंधक डा. एपी शमशेरी, संयोजक सुभाष शर्मा, सह संयोजक एवं मंडलीय अध्यक्ष सुनीत गिरी, जिलाध्यक्ष मेजर सुखवीर सिंह, जिलामंत्री पुष्पेश मिश्र के अलावा प्रदेश एवं दोनों ही मंडलों के पदाधिकारी मौजूद रहे। संचालन प्रदीप शर्मा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed