फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Security increased to avoid infection by reducing the height of the statues

प्रतिमाओं की ऊंचाई घटाकर बची धनराशि से संक्रमण से बचने के लिए सुरक्षा बढ़ाई

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 04 Feb 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
Security increased to avoid infection by reducing the height of the statues
मुरादाबाद। शहर में वसंत पंचमी के त्योहार की तैयारियों का उल्लास है। कोरोना संक्रमण की वजह से इस बार एहतियात बरती जा रही हैं। आयोजन समितियों ने इस वर्ष सरस्वती प्रतिमा की ऊंचाई कम कर दी है। इससे होने वाली बचत को वह कोरोना संक्रमण से बचाव के उपायों में इस्तेमाल कर रहे हैं। सैनिटाइजेशन और थर्मल स्कैनिंग कर प्रवेश दिया जाएगा।
विज्ञापन

मुरादाबाद में समिति की मूर्तियों को प्रमुख रूप से कालीबाड़ी कांशीराम नगर में बनाया जाता है। पंडित गौरीशंकर भट्टाचार्य अपने परिवार के साथ मूर्तियों को अंतिम रूप देने में जुटे हैं। गौरीशंकर भट्टाचार्य का कहना है कि पिछले वर्ष 11 पंडालों के लिए मूर्तियों को बनवाया गया था, जबकि इस बार नौ पंडालों के लिए ऑर्डर मिले हैं। गजरौला और बुधबाजार से मूर्ति का ऑर्डर नहीं मिला है। आयोजन समितियों ने मूर्तियों का कद भी छोटा करवा दिया है। पहले ज्यादातर प्रतिमाएं सात से आठ फीट की बनवाई जाती थीं, लेकिन इस वर्ष दो आयोजनों को छोड़ दें तो अन्य सभी प्रतिमाएं चार फीट की बनाई जा रही हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि पहले मूर्ति बनाने के लिए तेल रंग, कपड़ा, मुकुट, बाल, गहने व अन्य सामान कोलकाता से मंगवाया जाता था, लेकिन कोरोना संक्रमण की वजह से इस बार उत्तराखंड से सामान मंगवाया गया है। उन्होंने कहा कि पिछले 15 दिन से मूर्तियां बनाई जा रही हैं। अब मूर्तियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। शुक्रवार को सभी मूर्तियां पंडालों में पहुंचा दी जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed