{"_id":"5ebef4c48ebc3e907149be7b","slug":"second-passenger-banned-on-two-wehealer-city-news-mbd349331218","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब और सख्तीः आज से दुपहिया वाहन पर पीछे नहीं बैठेगी कोई सवारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब और सख्तीः आज से दुपहिया वाहन पर पीछे नहीं बैठेगी कोई सवारी
Sat, 16 May 2020 03:55 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
Published by: मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 16 May 2020 03:55 AM IST
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लॉक डाउन का और सख्ती से पालन कराने के लिए शनिवार से कड़ी वाहन चेकिंग की जाएगी। दुपहिया वाहन पर पीछे एक भी सवारी नहीं बैठेगी, जबकि चौपहिया वाहन में चालक के अलावा दो अन्य सवारियां ही बैठ सकेंगी।
विज्ञापन
बिना मास्क लगाए घर से बाहर निकलने वालों पर भी कार्रवाई की जाएगी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अमित पाठक ने बताया कि दुपहिया वाहन पर चालक के अलावा कोई अन्य सवारी को बैठाने पर चालान किया जाएगा।
विज्ञापन
ऐसा इसलिए किया जा रहा है जिससे सामाजिक दूरी का ख्याल रहे। चौपहिया वाहनों में चालक के अलावा दो अन्य सवारी बैठ सकती हैं। सरकारी और गैर सरकारी कार्य से जाने वाले वाहनों पर भी ये नियम सख्ती से लागू होगा। एसएसपी ने बताया कि कुछ मामलों में इस नियम में छूट रहेगी।
विज्ञापन
यदि कोई बीमार है, कोई महिला है तो ऐसे में चालान नहीं किया जाएगा। वहीं यदि सुबह-शाम के समय कोई ऐसा व्यक्ति नौकरी पर जा रहा है जिसे वाहन चलाना नहीं आता है और वह किसी साथी के साथ अनिवार्य सेवाओं पर जा रहा है तो ऐसे वाहन चालकों को भी इस नियम से छूट रहेगी।
1190 वाहनों के चालान, 47 सीज
जनपद में शुक्रवार को पुलिस ने 63 बैरियर प्वाइंटों पर 1190 वाहनों का चालान किया गया। जबकि 47 वाहनों को सीज कर दिया गया। इसके अलावा पुलिस ने एक लाख चौदह हजार रुपये शमन शुल्क के रूप में वसूले हैं। इसके अलावा लॉक डाउन उल्लंघन के 45 केस दर्ज किए गए। जबकि 59 लोगों को गिरफ्तार किया गया। जिन्हें थाने से ही जमानत देकर छोड़ दिया है।