{"_id":"6068cafe8ebc3ec79d12e117","slug":"second-day-5000-above-vaccination-in-moradabad-city-news-mbd3851470111","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूसरे दिन भी टीकाकरण पांच हजार के पार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूसरे दिन भी टीकाकरण पांच हजार के पार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद। दूसरे चरण में दूसरे दिन भी कोरोना से बचाव का टीका लगवाने वालों की संख्या पांच हजार के पार रही। शनिवार को जिले के 74 केंद्रों पर 5191 लोगों को वैक्सीन की पहली डोज लगाई गई। इसमें 45 वर्ष पार 3202 लोग शामिल रहे। वहीं बुजुर्गों में भी उत्साह बरकरार है। केंद्रों पर 1848 बुजुर्ग टीका लगवाने पहुंचे।
कोरोना टीकाकरण अभियान की रफ्तार बढ़ाने के लिए जिले में केंद्रों की संख्या बढ़ा दी गई है। जिले के 74 सरकारी और निजी अस्पतालों में कोरोना से बचाव का टीका लगाया गया। जहां पहली डोज लगवाने के लिए 5191 लोग पहुंचे। इसमें 45 वर्ष पार लाभार्थियों की संख्या 3202 रही, जबकि साठ साल के पार लाभार्थियों की संख्या 1848 रही। इसके अलावा 46 स्वास्थ्य कर्मियों और 95 फ्रंट लाइन वर्करों ने भी टीका लगवाया। वहीं 120 लोगों को वैक्सीन की दूसरी डोज लगाई गई। इससे पहले शुक्रवार को सबसे अधिक 5332 लोगों को कोरोना से बचाव का टीका लगाया था।
मौलाना अशहद रशीदी, मुफ्ती सलमान मंसूरपुरी ने लगवाया टीका
मुरादाबाद। कोरोना टीकाकरण को लेकर शहर उलमा आग आने लगे हैं। साथ ही लोगों से कोरोना से बचाव का टीका लगवाने की अपील कर रहे हैं। शनिवार को आरआर टीम के लीडर डा. वकील अहमद की मौजूदगी में जमीयत उलमा-ए-हिंद के प्रदेश अध्यक्ष सैयद अशहद रशीदी और मुफ्ती सलमान मंसूरपुरी ने कोरोना वैक्सीन की पहली डोज लगवाई।