फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Search for Pakistani citizens intensified in Moradabad division,agencies keeping close watch on Sambhal

Terrorist Attack: मुरादाबाद मंडल में पाकिस्तानी नागरिकों की तलाश तेज, संभल पर खुफिया एजेंसियों की कड़ी नजर

Fri, 25 Apr 2025 07:13 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Fri, 25 Apr 2025 07:13 AM IST
सार

पहलगाम आतंकी हमले के बाद मुरादाबाद मंडल में पुलिस और खुफिया इकाई ने पाकिस्तानी नागरिकों की निगरानी तेज कर दी है। सबसे ज्यादा नजर रामपुर और संभल पर रखी जा रही है। मुरादाबाद में 35 नागरिक लाॅन्ग टर्म वीजा पर रह रहे हैं।

विज्ञापन
Search for Pakistani citizens intensified in Moradabad division,agencies keeping close watch on Sambhal
मुरादाबाद मंडल में आतंकी हमले के बाद लोगों में गुस्सा - फोटो : संवाद

विस्तार

पहलगाम आतंकी हमले के बाद केंद्र सरकार द्वारा पाकिस्तानियों को देश छोड़ने का आदेश जारी किए जाने के बाद मुरादाबाद मंडल की पुलिस और खुफिया इकाई सक्रिय हो गई है। पुलिस की जांच में पता चला है कि मुरादाबाद में शार्ट टर्म वीजा का कोई पाकिस्तानी मौजूद नहीं है, लेकिन लाॅन्ग टर्म वीजा के 35 पाकिस्तानी नागरिक हैं।

विज्ञापन

जिला पुलिस की टीमें पाकिस्तानी नागरिकों की गतिविधियों पर नजर रखनी शुरू कर दी है। सबसे ज्यादा सर्तकता संभल में बरती जा रही है। एलआईयू ने बुधवार से ही पाकिस्तानी नागरिकों को खंगालना शुरू कर दिया। शाम को स्पष्ट हो गया कि जिले में शार्ट टर्म वीजा पर कोई पाकिस्तानी नहीं है।
विज्ञापन

इसी प्रकार लाॅन्ग टर्म वीजा पर पाकिस्तान के लोग अपने रिश्तेदारों के यहां आए हुए हैं। इनमें महिलाएं भी शामिल हैं। कॉलेजों में भी पाकिस्तानी विद्यार्थियों की तलाश चल रही है। इस मामले में कार्रवाई के लिए शासन से अभी कोई निर्देश पुलिस को नहीं मिला है। इसकी पुष्टि डीएम अनुज सिंह ने भी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि पुलिस पाकिस्तानियों पर निगरानी रख रही है। शासन के निर्देश की प्रतीक्षा है। उसी आधार पर जिला प्रशासन कार्यवाही करेगा। वहीं शहर के संभ्रांत लोगों ने भी पिछले दो सालों में जिले में आए बाहरी लोगों की जानकारी जुटाने की मांग की। आतंकी हमले के बाद लोगों में पाकिस्तान के प्रति आक्रोश है।

Search for Pakistani citizens intensified in Moradabad division,agencies keeping close watch on Sambhal
मुरादाबाद मंडल में आतंकी हमले के बाद लोगों में गुस्सा - फोटो : संवाद

सार्क वीजा पर अमरोहा आईं दो पाकिस्तानी महिलाएं वापस लौटीं
अमरोहा। सार्क वीजा पर पाकिस्तान की दो महिलाएं अमरोहा आई हुई थीं। सरकार की पाबंदी के बाद दोनों महिलाएं बृहस्पतिवार को ही पाकिस्तान के लिए रवाना हो गईं। पहलगाम में पर्यटकों पर हुए आतंकवादी हमले के बाद केंद्र सरकार ने देश में सार्क वीजा पर आए पाकिस्तानियों के रुकने पर पाबंदी लगा दी थी। साथ ही उन्हें दो दिन के भीतर वापस जाने के लिए कहा है।

पहलगाम में आतंकियों ने हमलाकर 27 पर्यटकों की हत्या कर दी। इसके बाद भारतीयों में आक्रोश है। पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी की जा रही है, तो वहीं आतंकवाद के पुतले फूंके जा रहे हैं। बुधवार को दिल्ली में सीसीएस की बैठक आयोजित की गई। जिसमे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई मंत्री और अधिकारी शामिल हुए।

Search for Pakistani citizens intensified in Moradabad division,agencies keeping close watch on Sambhal
मुरादाबाद मंडल में आतंकी हमले के बाद लोगों में गुस्सा - फोटो : संवाद

जिसमें भारत सरकार ने पाकिस्तान के साथ सिंधु जल संधि खत्म करने के साथ पाकिस्तानी नागरिकों के सार्क वीजा पर भारत आने पर रोक लगा दी है। इसके अलावा हमले के लिए पाकिस्तान को जिम्मेदार ठहराते हुए रसायन संबंध न्यूनतम कर दिए हैं। सार्क वीजा भारत आए पाकिस्तानी नागरिकों को दो दिन के भीतर वापस लौटने के लिए कहा है।

Search for Pakistani citizens intensified in Moradabad division,agencies keeping close watch on Sambhal
मुरादाबाद मंडल में आतंकी हमले के बाद लोगों में गुस्सा - फोटो : संवाद

जिला प्रशासन ने भी अमरोहा में आए पाकिस्तानियों नागरिकों संख्या पर नजर दौड़ाई। पाकिस्तान के कराची सिंध की रहने वाली जोया बतूल और फातिमा सैय्यदा अमरोहा शहर के मोहल्ला मजापोता के रहने वाले एक परिवार के घर रुकी हुई थीं। दोनों 20 अप्रैल को अमरोहा आई थीं, लेकिन भारत सरकार के फरमान के बाद बृहस्पतिवार को ही वापस पाकिस्तान के लिए लौट गई हैं।

Search for Pakistani citizens intensified in Moradabad division,agencies keeping close watch on Sambhal
मुरादाबाद मंडल में आतंकी हमले के बाद लोगों में गुस्सा - फोटो : संवाद

रामपुर से वापस पाकिस्तान भेजा दंपती, 35 पर रखी जा रही नजर
पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद केंद्र सरकार द्वारा भारत में रह रहे पाकिस्तानी नागरिकों को वापस भेजने के आदेश के बाद रामपुर से एक दंपती सलीम बेगम और उनके पति इंशा उल्ला खां को बृहस्पतिवार को पाकिस्तान भेज दिया गया। वह शाॅर्ट टर्म वीजा पर रामपुर आए थे। इसके साथ ही रामपुर में लाॅन्ग टर्म वीजा पर रह रहे 35 पाकिस्तानी नागरिकों पर खुफिया तंत्र व पुलिस की निगरानी तेज हो गई है।

Search for Pakistani citizens intensified in Moradabad division,agencies keeping close watch on Sambhal
मुरादाबाद मंडल में आतंकी हमले के बाद लोगों में गुस्सा - फोटो : संवाद

पहलगाम आतंकी हमले की घटना के बाद केंद्र सरकार ने बुधवार को कई अहम फैसले लिए थे।   इसके बाद भारत में रह रहे पाकिस्तानी नागरिकों को अगले 48 घंटे के भीतर देश छोड़ने के आदेश दिए गए थे। इस आदेश के बाद रामपुर पुलिस भी सक्रिय हो गई। पुलिस और खुफिया तंत्र की टीम ने सक्रिय होकर यहां पाकिस्तानी नागरिकों की निगरानी तेज कर दी है।

Search for Pakistani citizens intensified in Moradabad division,agencies keeping close watch on Sambhal
मुरादाबाद मंडल में आतंकी हमले के बाद लोगों में गुस्सा - फोटो : संवाद

बृहस्पतिवार को रामपुर के कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला हल्के वाली ज्यारत में रिश्तेदारी में आए सलीम बेगम और उनके पति इंशा उल्ला खां को वापस पाकिस्तान रवाना कर दिया गया। बताया जाता है कि यह दंपती 10 अप्रैल को ही रामपुर में अपनी भतीजी के घर आए थे। इनको 45 दिन का शाॅर्ट टर्म वीजा दिया गया था। रामपुर में वह करीब 14 दिन तक रुके।

इसके बाद बृहस्पतिवार को रवाना कर दिया गया। वहीं दूसरी ओर खुफिया तंत्र की टीम ने यहां लाॅन्ग टर्म वीजा पर रह रहे 35 पाकिस्तानी नागरिकों पर नजर रख रखी है। उनकी हर गतिविधि देखी जा रही है। एसपी विद्या सागर मिश्र ने बताया कि एक दंपती को बृहस्पतिवार को वापस पाकिस्तान रवाना कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed