फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Seal of petrol pumps not removed, association officials met Divisional Commissioner

नहीं खुली पेट्रोल पंपों की सील, मंडलायुक्त से मिले एसोसिएशन के पदाधिकारी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 02 Sep 2021 12:44 AM IST
विज्ञापन
Seal of petrol pumps not removed, association officials met Divisional Commissioner
मुरादाबाद। एमडीए द्वारा शहर के पांच पेट्रोल पंप पर सील लगाने से उपजा रोष बढ़ता जा रहा है। इस मसले को लेकर बुधवार को पेट्रोल डीलर एसोसिएशन के प्रांतीय महासचिव लखनऊ से मुरादाबाद पहुंचे और स्थानीय पेट्रोल पंप डीलर्स के साथ मंडलायुक्त से मिलकर वार्ता की और सील हटवाने की मांग की।
विज्ञापन

एमडीए द्वारा शहर के पांच पेट्रोल पंप पर सील लगाने के विरोध में मंगलवार को पेट्रोल पंप डीलर्स ने जिले में हड़ताल कर दी थी। पेट्रोल पंप डीलर्स एसोसिएशन ने दावा किया था कि पेट्रोल पंप संचालकों द्वारा अपने नक्शे जमा कर दिए हैं, लेकिन इसके बाद भी सील नहीं खोली गई है। एसोसिएशन के स्थानीय पदाधिकारियों ने अपनी प्रांतीय एसोसिएशन के पदाधिकारियों को मामले की जानकारी दी थी। बुधवार को प्रांतीय एसोसिएशन के महासचिव धर्मवीर सिंह लखनऊ से मुरादाबाद पहुंचे और स्थानीय पदाधिकारियों से वार्ता की। बाद में एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष जितेंद्र सिंह सहित कई पेट्रोल पंप डीलर मंडलायुक्त कार्यालय पहुंचे और उनसे वार्ता की। पदाधिकारियों ने बताया कि एमडीए ने नक्शे की मांग की थी जो उपलब्ध करा दिए गए हैं लेकिन अभी भी सील नहीं खोली गई है। अब कंपाउंडिंग रकम जमा कराने का मसला आ रहा है। उन्होंने कहा कि पंप पर सीलिंग से काफी नुकसान हो रहा है। रोज लाखों की सेल प्रभावित हो रही है। उन्होंने मंडलायुक्त से सील खुलवाने का अनुरोध किया। मंडलायुक्त से मिलने वालों में एसोसिएशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष धर्मेद्र शर्मा, मनोज त्यागी, सुधीर विश्ेनाई, राजकुमार, आसिफ आदि थे।
विज्ञापन

उधर मंडलायुक्त आंजनेय कुमार ने बताया कि पेट्रोल पंप संचालक सील लगने के बाद उनसे मिले थे। उन्होंने उस सबको एमडीए वीसी से बातचीत करने को भेजा था लेकिन उन्होंने बाद में आकर कुछ नहीं बताया। पता चला कि उन्होंने हड़ताल कर दी है। बुधवार को उनसे वार्ता के बाद लगा कि एमडीएम और पंप संचालकों में सामंजस्य का अभाव है। पंप संचालक एमडीए के कुछ अधिकारियों की शिकायत भी कर रहे थे। जिनके बारे में पहले से ही वीसी भी जांच कर रहे हैं। उन्होंने संचालकों को सलाह दी कि वह किसी भी मसले पर किसी बीच के अधिकारी की बजाय सीधे वीसी या उनसे बात करें नियम कायदों के दायरे में रहकर उनकी समस्या का समाधान किया जाएगा। उनकी वीसी से बात हुई है, जल्द समस्या का समाधान होगा ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed