फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Seal illegal construction of seven shops without passing the map

बिना नक्शा पास कराए सात दुकानों के अवैध निर्माण सील

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 09 Apr 2021 01:16 AM IST
विज्ञापन
Seal illegal construction of seven shops without passing the map
मुरादाबाद। थाना मझोला क्षेत्र में लाइनपार शिवाजी नगर में बिना नक्शा पास कराए अवैध निर्माण कर बनाई गईं सात दुकानों को सील कर दिया गया। एमडीए प्रशासन की इस कार्रवाई से अवैध निर्माण करने वालों में हड़कंप है।
विज्ञापन

मुरादाबाद विकास प्राधिकरण के सचिव सर्वेश कुमार गुप्ता ने बताया कि थाना मझोला क्षेत्र में लाइनपार शिवाजी नगर निवासी क्रमश: महेंद्र प्रताप सिंह ने 40 वर्ग मीटर में दो दुकानों का, पवन कुमार ने 15 वर्ग मीटर में एक दुकान का, विकास कुमार ने 42 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में दो दुकानों का और अशोक कुमार ने 45 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में दो दुकानों का बिना नक्शा पास कराए अवैध निर्माण कर लिया। प्राधिकरण ने नगर योजना एवं विकास अधिनियम के तहत महेंद्र प्रताप सिंह, पवन कुमार, विकास कुमार, अशोक कुमार पर वाद योजित करते हुए निर्माण कार्य रोकने के लिए नोटिस दिया था, लेकिन इन लोगें ने निर्माण जारी रखा। साथ ही निर्माणकर्ता प्राधिकरण में अपना पक्ष रखने भी नहीं गए। इस पर एमडीए सचिव ने अवैध निर्माणों को सील किए जाने का आदेश दिया। जिस पर जोन प्रभारी, क्षेत्रीय अवर अभियंता, प्राधिकरण कर्मचारी और थाना मझोला के पुलिस बल की अभिरक्षा में अवैध निर्माण को सील करने की कार्रवाई की गई। इधर एमडीए सचिव ने सभी से अपील की है कि वह मुरादाबाद विकास प्राधिकरण से नक्शा पास कराकर स्वीकृत मानचित्र के अनुसार ही निर्माण कराएं अन्यथा प्राधिकरण द्वारा कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed