फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   SDO suspended in export firm's power load case

Moradabad News: निर्यात फर्म के विद्युत भार मामले में एसडीओ निलंबित

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 01 Aug 2024 06:21 AM IST
विज्ञापन
SDO suspended in export firm's power load case
मुरादाबाद। निर्यात फर्म का विद्युत भार पोर्टल पर अधिक प्रदर्शित करने की शिकायत के बाद कार्रवाई का सिलसिला जारी है। पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम ने अब लाइनपार क्षेत्र के एसडीओ एसके सिंह को निलंबित कर दिया है। उनके पास दिल्ली रोड, बुद्धि विहार, नगर वन, मझोला, टीपीनगर, आवास विकास, शाहिदाबाद आदि बिजलीघरों का चार्ज था।
विज्ञापन


उनके स्थान पर कांशीराम बिजलीघर के एसडीओ राना प्रताप को जिम्मेदारी दी गई है। बता दें कि दिल्ली रोड स्थित एक निर्यात फर्म संचालक ने शिकायत की थी कि उनकी फर्म का विद्युत भार बढ़ाने में लापरवाही की गई है। भार बहुत अधिक प्रदर्शित कर दिया गया था। शिकायत के बाद विद्युत निगम ने चार दिन पहले एक्सईएन सुधाकर का तबादला बस्ती कर दिया।
विज्ञापन

इसके बाद मंगलवार को दिल्ली रोड बिजलीघर के जेई दिनेश कुमार को निलंबित किया गया। उन्हें बुलंदशहर के मुख्य अभियंता कार्यालय से संबद्ध किया गया है। अब बुधवार को एसडीओ एसके सिंह के निलंबन का आदेश जारी हुआ है। अधीक्षण अभियंता मुनीश चोपड़ा ने बताया कि नए एक्सईएन रवि कुमार गाजियाबाद से स्थानांतरित होकर आए हैं। जल्द ही वह चार्ज ले लेंगे। जेई दिनेश के स्थान पर बुद्धि विहार बिजलीघर के जेई शैलेंद्र को अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article