फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   SDM nominates station wise magistrates on Mahashivratri

Moradabad News: एसडीएम ने महाशिवरात्रि पर थानावार मजिस्ट्रेट किए नामित

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 13 Feb 2026 02:34 AM IST
विज्ञापन
SDM nominates station wise magistrates on Mahashivratri
बिलारी। तहसील क्षेत्र में आगामी 15 फरवरी को महाशिवरात्रि का पर्व शांति और सौहार्द के माहौल में संपन्न कराने के लिए एसडीएम ने थानावार चार सेक्टर मजिस्ट्रेट नामित कर दिए हैं। महाशिवरात्रि पर नगर और देहात इलाके में सफाई व्यवस्था बेहतर बनाने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

महाशिवरात्रि पर्व की तैयारी को लेकर थानावार अमन कमेटी की बैठकें की जा चुकी हैं। तहसील क्षेत्र में कई प्रमुख शिव मंदिरों पर जहां महाशिवरात्रि का मेला लगता है वहीं कांवड़िए जलाभिषेक भी करते हैं। महाशिवरात्रि पर्व शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर तहसील प्रशासन गंभीर है। एसडीएम विनय कुमार सिंह ने तहसील के चारों थानों पर सेक्टर मजिस्ट्रेट नामित कर दिए हैं। तहसीलदार बिलारी अंकित गिरी को थाना बिलारी, नायब तहसीलदार बिलारी अभिनय सिंह को थाना मैनाठेर, खंड विकास अधिकारी कुंदरकी को थाना कुंदरकी क्षेत्र और नायब तहसीलदार स्योंडारा विजय कुमार वास्तव को थाना सोनकपुर क्षेत्र में मजिस्ट्रेट नामित किया गया है।
विज्ञापन

एसडीएम ने नामित मजिस्ट्रेटों को समय रहते अपने थाना क्षेत्रों में भ्रमण करने और उनकी अनुमति के बिना मुख्यालय न छोड़ने के निर्देश दिए हैं। तहसीलदार को निर्देश दिए हैं कि सभी लेखपाल महाशिवरात्रि पर्व के मौके पर अपने अपने मुख्यालयों पर मौजूद रहें। बीडीओ बिलारी और कुंदरकी को देहात इलाके के सभी ग्रामों में महाशिवरात्रि पर्व पर जलापूर्ति और सफाई व्यवस्था दुरुस्त बनाए रखने को कहा है। नगरपालिका बिलारी के अलावा नगर पंचायत कुंदरकी और महमूदपुर माफी के अधिशासी अधिकारियों को भी त्योहार के मौके पर संबंधित इलाकों में पथ प्रकाश, जलापूर्ति और सफाई व्यवस्था दुरुस्त बनाए रखने को कहा है। उधर नगर में स्टेशन रोड स्थित प्राचीन शिव मंदिर पर 15 फरवरी की सुबह लगने वाले वार्षिक परम्परागत महाशिवरात्रि मेले की तैयारियां शुरू हो गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed