{"_id":"6862f246d4e8d4c83801d9a5","slug":"sdm-found-flaws-in-the-arrangements-of-the-cowshed-bilari-news-c-276-1-smbd1006-108244-2025-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: एसडीएम को गोशाला की व्यवस्थाओं में मिलीं खामियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: एसडीएम को गोशाला की व्यवस्थाओं में मिलीं खामियां
Tue, 01 Jul 2025 01:53 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
Updated Tue, 01 Jul 2025 01:53 AM IST
विज्ञापन
बिलारी। एसडीएम विनय कुमार सिंह ने सोमवार सुबह ब्लॉक की तीन राजकीय गोशालाओं का निरीक्षण किया गया। इस दौरान व्यवस्थाओं में कई कमियां मिलने पर बीडीओ को सुधार के निर्देश दिए।
एसडीएम को सूचना मिली कि बारिश शुरू होते ही राजकीय गोशालाओं में व्यवस्थाएं बिगड़ने लगी हैं। एसडीएम सबसे पहले मलीपुर राजकीय गोशाला में पहुंचे। यहां केयरटेकर ने बताया कि उन्हें बीते तीन माह से मानदेय नहीं मिला है। गोशाला के खुले इलाके में जहां पशु बंधे हुए हैं वहां पर नीचे काफी कीचड़ है। फतेहपुर नत्था राजकीय गोशाला में एसडीएम को ग्राम प्रधान के साथ निरीक्षण के दौरान गोशाला के अंदर रास्ते में काफी कीचड़ पसरी हुई मिली और कुछ पशु खुले में बंधे हुए थे।
हाजीपुर राजकीय गोशाला के निरीक्षण के दौरान गांव की आबादी से गोशाला को जाने वाला लिंक मार्ग काफी खराब मिला। केयरटेकरों को हरे चारे की व्यवस्था में और अधिक सुधार के निर्देश दिए। एसडीएम ने बिलारी नगर स्थित कान्हा गोशाला का निरीक्षण किया। यहां मुख्य सड़क मार्ग से गोशाला तक जाने वाला रास्ता खराब मिला। गोशाला के अंदर कुछ पशु ऐसे स्थान पर खड़े थे जहां इंटरलॉकिंग न कराने से कीचड़ फैली हुई थी। एसडीएम ने बीडीओ बिलारी और कुंदरकी तथा ईओ नगरपालिका बिलारी को निर्देश दिए कि बारिश के मौसम में गोशालाओं में पशुओं के स्वास्थ्य की देखभाल और हरे चारे की उपलब्धता के अलावा सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त रखी जाएं।