फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   SDM caught a dumper carrying soil without documents

Moradabad News: बिना दस्तावेज के मिट्टी लेकर दौड़ रहे डंपर को एसडीएम ने पकड़ा

Tue, 23 Dec 2025 02:04 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Tue, 23 Dec 2025 02:04 AM IST
विज्ञापन
SDM caught a dumper carrying soil without documents
कांठ। बिना रवन्ने (ऑनलाइन दस्तावेज) के मिट्टी लेकर दौड़ रहे डंपर को एसडीएम संत दास पंवार ने पकड़ लिया। उन्होंने डंपर पुलिस को सौंपते हुए कार्रवाई के लिए रिपोर्ट खनन अधिकारी को भेजी है।
विज्ञापन


कांठ तहसील क्षेत्र के माननगर उर्फ कांठ के जंगल में मिट्टी का खनन किया जा रहा है। सोमवार को एसडीएम संत दास पंवार क्षेत्र में भ्रमण कर तहसील लौट रहे थे, जब वह मुरादाबाद-हरिद्वार हाईवे पर कांठ थाने के पास पहुंचे तो उन्होंने सामने से आ रहे मिट्टी भरे डंपर को रुकवा लिया। डंपर चालक से प्रति चक्कर पर कटने वाले रवन्ने (ऑनलाइन दस्तावेज) दिखाने को कहा तो जिसे वह दिखा नहीं पाया। जिस पर एसडीएम ने डंपर को कब्जे में लेकर तहसील लाकर खड़ा कर लिया। उन्होंने अवैध परिवहन (खनन) करने के आरोप में कार्रवाई कर डंपर को पुलिस के सुपुर्द कर खनन अधिकारी को कार्रवाई के लिए रिपोर्ट भेजी है। एसडीएम ने कहा कि बिना दस्तावेज अवैध रूप से खनन व परिवहन नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन




-- बिना नंबर प्लेट दौड़ रहे दो डंपर सीज, दो का किया चालान
कांठ। पुलिस ने बिना नंबर प्लेट हाईवे पर दौड़ रहे दो डंपरों को पकड़कर उन्हें सीज किए जाने की कार्रवाई की है। वहीं दो डंपरों पर चालान की कार्रवाई की गई है। उत्तराखंड की ओर से आने वाले रेत, बजरी, बजरफुट भरे डंपरों की तादात कांठ से होकर निकलने में बढ़ती ही जा रही है। रविवार की रात कांठ थाना प्रभारी निरीक्षक सुदेश पाल सिंह ने चेकिंग अभियान चलाकर दो डंपरों को नंबर न होने पर पकड़ लिया। दोनों को सीज करने की कार्रवाई की। वहीं दो अन्य डंपरों के चालान किए गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed