फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   SDM car hit the bike in Moradabad Bike rider dies, another injured

यूपी: मुरादाबाद में एसडीएम की गाड़ी की टक्कर से बाइक सवार की मौत, दूसरा जख्मी

Tue, 21 Dec 2021 10:39 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 21 Dec 2021 10:39 PM IST
सार

मुरादाबाद में एसडीएम बिलारी की गाड़ी की टक्कर लगने से बाइक सवार की मौत हो गई, जबकि पीछे बैठा दूसरा ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को अस्ताल में भर्ती कराया गया है। घटना से गुस्साए लोगों ने जाम लगाकर हंगाम किया।

विज्ञापन
SDM car hit the bike in Moradabad Bike rider dies, another injured
एसडीएम की गाड़ी ने बाइक को मारी टक्कर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुरादाबाद जिले के सोनकपुर क्षेत्र में मंगलवार शाम एसडीएम बिलारी की गाड़ी की टक्कर लगने से बाइक सवार की मौत हो गई, जबकि पीछे बैठा दूसरा ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की सूचना पर ग्रामीणों ने जाम लगा दिया। एसडीएम ने दुर्घटना के बारे में कुछ भी कहने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन


एसडीएम बिलारी घनश्याम वर्मा मंगलवार शाम थाना सोनकपुर में शांति समिति की बैठक कर सरकारी गाड़ी से बिलारी लौट रहे थे। गाड़ी उनका चालक सलीम अहमद चला रहा था। मंगलवार शाम लगभग पांच बजे जब गाड़ी सोनकपुर गांव के निकट पेट्रोल पंप के सामने आई तभी बाइक में पेट्रोल भरवाकर बाइक पर सवार ने तेज गति से अपनी बाइक को गलत साइड में आगे बढ़ा दिया। 
विज्ञापन


एसडीएम की गाड़ी से बाइक टकराते ही दोनों बाइक सवार सड़क पर गिर गए और उनकी बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। एसडीएम की गाड़ी का अगला हिस्सा भी क्षतिग्रस्त हो गया। एसडीएम ने अपनी गाड़ी को रोककर दोनों घायल बाइक सवारों को थाना सोनकपुर पुलिस के वाहन से तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिलारी पहुंचवाया, वहां डाक्टर ने एक बाइक सवार को मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीण की पहचान सूरजपाल (45) निवासी ग्राम मिलक उमरारा थाना सोनकपुर के रूप में हुई। घायल होरी सिंह निवासी मिलक उमरारा थाना सोनकपुर का रहने वाला है। होरी सिंह को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

हादसे की सूचना पर मिलक उमरारा, हसनपुर पट्टी, सोनकपुर आदि गांवों से बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंच गए। ग्रामीणों ने घटना स्थल पर ही बिलारी सिरसी मार्ग पर बाइकें खड़ी करके जाम लगा दिया। जाम लगने पर पहुंची थाना सोनकपुर पुलिस से जाम लगा रहे ग्रामीणों ने सड़क दुर्घटना में घायलों से मिलवाने की मांग की। 

बाद में थाना प्रभारी ने उन्हें समझा बुझाकर यह कहते हुए शांत किया कि बिलारी के सरकारी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। बिलारी-सिरसी रोड पर शाम साढ़े पांच बजे से छह बजे तक जाम लग रहा। थाना प्रभारी ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि वह जैसी तहरीर देंगे उसी के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। इसके बाद ग्रामीणों ने जाम खोल दिया। बाद में मिलक उमरारा के ग्रामीण मंगलवार रात सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिलारी पहुंच गए।

शराब के नशे में थे दोनों बाइक सवार : नायब तहसीलदार
तहसील बिलारी के नायब तहसीलदार डॉ. अरुण अग्रवाल का कहना है कि दोनों बाइक सवार शराब के नशे में थे। नायब तहसीलदार के अनुसार उन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिलारी के डॉक्टर से जब जानकारी ली तब उन्होंने बताया कि घायल बाइक सवार होरी सिंह शराब के नशे में है तथा मृतक सूरजपाल के मुंह से भी शराब की दुर्गंध आ रही थी। नायब तहसीलदार के अनुसार शराब के नशे में होने की वजह से ही बाइक चालक ने पेट्रोल पंप से बाइक को तेज गति से सड़क पर चढ़ा दिया और गलत साइड में ले गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed