फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   SDM and Municipal President inspected government lands in the city

Moradabad News: एसडीएम और पालिकाध्यक्ष ने नगर में सरकारी जमीनों का किया निरीक्षण

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 09 Feb 2025 01:57 AM IST
विज्ञापन
SDM and Municipal President inspected government lands in the city
बिलारी। एसडीएम विनय कुमार सिंह और नगर पालिकाध्यक्ष रघुराज सिंह यादव ने शनिवार दोपहर नगर के कई इलाकों में भ्रमण कर सरकारी जमीनों का मौके पर जाकर निरीक्षण किया। इस दौरान बंद मिले नलकूप विभाग के निरीक्षण भवन का सदुपयोग करने के साथ क्षेत्र के तालाबों की खोदाई के लिए कार्य योजना तैयार करने के निर्देश दिए।एसडीएम और पालिकाध्यक्ष ने बिलारी नगर क्षेत्र में राजस्व रिकॉर्ड में अलग-अलग दर्ज विभिन्न मदों की ग्राम समाज की सरकारी भूमि का निरीक्षण किया। मोहल्ला अब्दुल्ला और हर्षनगर में पुराने तालाब के कुछ रकबे पर अवैध कब्जे होना भी पाया गया। कई तालाब का कुछ भाग मलबे से पटा हुआ पाया गया। बिलारी नगर में बारिश के मौसम में लगातार रहने वाले जलभराव की समस्या के समाधान पर भी एसडीएम और पालिकाध्यक्ष ने आपस में वार्ता की। इस दौरान नागरिकों की समस्या और उनके सुझाव भी जाने गए।
विज्ञापन

मोहल्ला हर्षनगर साहूकुंज क्षेत्र में तालाब की खोदाई कराकर सौंदर्यीकरण कराने की योजना भी बनाई गई। बाद में एसडीएम और पालिकाध्यक्ष ने नगर में स्टेशन रोड पर रेलवे ओवरब्रिज के निकट बंद पड़े नलकूप विभाग के निरीक्षण भवन का चारों ओर भ्रमण किया। मुख्य गेट पर अंदर से ताला लगा होने की वजह से काफी प्रयास के बाद भी चाभी नहीं मिल पाई। इस निरीक्षण भवन का किस सरकारी कार्यों में सदुपयोग किया जाए तथा निरीक्षण भवन की खाली जगह में कौन-कौन से सरकारी कार्यालय बनाए जा सकते हैं, इस पर भी चर्चा की। एसडीएम ने बताया कि नलकूप भवन की भूमि को अन्य सरकारी कार्याें में उपयोग करने के लिए शासन तक पत्राचार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed