फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   SDM and CO inspected the Kanwar Path.

Moradabad News: एसडीएम और सीओ ने किया कांवड़ पथ का निरीक्षण

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jul 2026 02:08 AM IST
विज्ञापन
SDM and CO inspected the Kanwar Path.
कांठ। आगामी सावन माह की कांवड़ यात्रा के मद्देनजर पुलिस और प्रशासन पूरी तरह से तैयारियों में जुटा हुआ है। कांवड़ यात्रा को सकुशल कराए जाने के लिए हर स्तर पर तैयारियों की जा रही हैं। रविवार को एसडीएम स्निग्धा चतुर्वेदी और सीओ सुनीता दहिया ने कांवड़ पथ मार्ग का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत मार्ग में जहां-जहां दिक्कतें हैं, उन्हें समय से पूर्व दूर कराने के निर्देश भी संबंधितों को दिए गए। इस दौरान कांवड़ पथ के दोनों ओर झाड़ियों को कटवाने, कूड़ियों के ढेरों को हटवाने, बिजली खंभों को पॉलिथीन के कवर कराने सहित साफ-सफाई आदि व्यवस्थाएं कराने को कहा गया। अधिकारियों ने कांवड़ पथ पर जहां-जहां पुलिस की ड्यूटियां लगती हैं, उन प्वाइंटों को भी देखा। इसी के साथ छजलैट थाना क्षेत्र के गांव रसूलपुर चौहरा में बन रही निर्माणाधीन पुलिस चौकी का भी निरीक्षण किया गया। कांवड़ यात्रा से पहले कार्य को पूरा कराने के निर्देश भी अधिकारियों ने संबंधितों को दिए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed