{"_id":"60e0bc4a8ebc3ecd026e9ab4","slug":"scuffle-over-getting-the-first-vaccine-uproar-at-the-end-city-news-mbd394470039","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीकाकरण को लेकर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीकाकरण को लेकर हंगामा
विज्ञापन
मुरादाबाद। जिला अस्पताल के टीकाकरण केंद्र पर शनिवार को टीका लगवाने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। पहले टीका लगवाने को लेकर लोगों में धक्का-मुक्की और नोकझोंक हुई। वहीं वैक्सीन खत्म होने पर लोगों ने हंगामा किया। लोगों का कहना था कि ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के बाद भी टीका नहीं लगा।
करीब एक हफ्ते से जिले में वैक्सीन की किल्लत चल रही है। वैक्सीन की कमी के चलते केंद्रों की संख्या भी घटती जा रही है। शुक्रवार को जिले को वैक्सीन की 23400 डोज मिली थी। जानकारी होने पर शनिवार को टीका लगवाने के लिए जिला अस्पताल के केंद्र पर लोगों की भीड़ टूट पड़ी। एक बार पांच से दस लोगों को ही केंद्र में एंट्री दी गई।
ऐसे में केंद्र में पहले दाखिल होने के लिए लोगों में होड़ मच गई। जिसे लेकर लोगों में धक्कामुक्की होने लगी। स्वास्थ्य कर्मियों से नोकझोंक भी हुई।
वहीं दोपहर में वैक्सीन खत्म हो गई। जिस पर गुस्साए लोगों ने हंगामा किया। स्वास्थ्य कर्मियों ने समझा-बुझाकर लोगों को शांत कराया। इसके बाद लोग घर चले गए।