फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Scooty rider mother going to pick up daughter crushed by truck in Moradabad

Moradabad: बेटी को लेने जा रही स्कूटी सवार मां को ट्रक ने कुचला, महिला की मौत, भांजी और भतीजी घायल

Thu, 08 Dec 2022 05:55 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद Published by: Digvijay Singh Updated Thu, 08 Dec 2022 05:55 PM IST
सार

इस हादसे में तीनों घायल हो गईं।  कुछ दूरी पर ट्रक खड़ा कर चालक भाग गया। पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को कॉसमॉस अस्पताल भिजवाया। जहां कुसुम को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि तान्या और शिवांगी का उपचार  जारी है। 

विज्ञापन
Scooty rider mother going to pick up daughter crushed by truck in Moradabad
Accident demo - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

मुरादाबाद के सिविल लाइंस थानाक्षेत्र में अकबर किले के पास गुरुवार को शाम करीब चार बजे तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी में टक्कर मार दी। इस हादसे में स्कूटी सवार पूर्व प्रधान की पत्नी कुसुम (40) की मौत हो गई। जबकि स्कूटी पर सवार कुसुम की भांजी तान्या और भतीजी शिवांगी घायल हो गईं। घायलों को कॉसमॉस अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


कुंदरकी के भीकनपुर कुलवाड़ा के पूर्व प्रधान वीर सिंह परिवार के साथ खुशहालपुर की बैंक कॉलोनी में रहते हैं। उनकी बेटी सिमरन आरएसडी एकेडमी से नर्सिंग कर रही है। बुधवार शाम करीब चार बजे वीर सिंह की पत्नी कुसुम अपनी भांजी तान्या और शिवांगी को साथ लेकर स्कूटी से बेटी के कॉलेज उसे लेने जा रही थी। अकबर किले के पास रोड क्रॉस करते समय कांठ की ओर से आये तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी में टक्कर मार दी। 

विज्ञापन

 

इस हादसे में तीनों घायल हो गईं।  कुछ दूरी पर ट्रक खड़ा कर चालक भाग गया। पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को कॉसमॉस अस्पताल भिजवाया। जहां कुसुम को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि तान्या और शिवांगी का उपचार  जारी है। थाना प्रभारी गजेंद्र सिंह ने बताया कि महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर के आधार पर ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज किया जाएगा। दो युवतियों की हालत गंभीर है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed