{"_id":"5f9a60c68ebc3ec5ed5ab9b4","slug":"scooter-hit-by-unknown-vehicle-near-katghar-police-station-two-died-in-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुरादाबाद: स्कूटी को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, आरएम कार्यालय के दो कर्मचारियों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुरादाबाद: स्कूटी को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, आरएम कार्यालय के दो कर्मचारियों की मौत
Thu, 29 Oct 2020 11:57 AM IST
प्राची प्रियम
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
Published by: प्राची प्रियम
Updated Thu, 29 Oct 2020 11:57 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद के कटघर थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात एक अज्ञात वाहन ने स्कूटी सवार दो युवकों को टक्कर मार दी। इस हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और उन्हें जिला अस्पताल भिजवा दिया, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
मृतकों की पहचान सचिन कुमार और अविनाश के रूप में हुई है। दोनों युवक यूपी रोडवेज के आरएम कार्यालय में तैनात थे। सचिन और अविनाश मझोला थाना क्षेत्र में खुशहालपुर बैंक कॉलोनी के निवासी थे।
विज्ञापन
बुधवार की रात दोनों कटघर थाने के सामने से स्कूटी से गुजर रहे थे। इसी दौरान किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को घायल अवस्था में जिला अस्पताल भिजवा दिया गया।
विज्ञापन
जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी गजेंद्र सिंह का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है। टक्कर मारने वाले वाहन की तलाश की जा रही है।