फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Scholarship form details of 1600 students are suspicious.

Moradabad News: 16 सौ विद्यार्थियों के छात्रवृत्ति फार्म का ब्योरा संदिग्ध

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 31 Dec 2025 02:12 AM IST
विज्ञापन
Scholarship form details of 1600 students are suspicious.
मुरादाबाद। माध्यमिक शिक्षा विभाग के 16 सौ विद्यार्थियों की छात्रवृत्ति का ब्योरा संदिग्ध पाया गया है। समाज कल्याण विभाग ने ब्योरा वापस भेजते हुए सत्यापन के लिए एक और मौका दिया है। निर्देश मिलते ही ब्योरा संबंधित शिक्षण संस्थानों को भेज दिया गया है। डीआईओएस का कहना है कि सत्यापन न होने की स्थिति में यह विद्यार्थी छात्रवृत्ति से वंचित रह जाएंगे।
विज्ञापन

चालू शिक्षण सत्र में माध्यमिक शिक्षा विभाग के छात्र-छात्राओं ने छात्रवृत्ति के लिए आवेदन किया था। कक्षा नौ से 12वीं तक के विद्यार्थियों के लिए छात्रवृत्ति आवेदन की आखिरी तारीख 12 दिसंबर थी। जिला स्तर से संस्तुति के साथ छात्रवृत्ति का ब्योरा समाज कल्याण विभाग को भेजा गया। विभाग के स्तर से की गई जांच में 16 सौ विद्यार्थियों डेटा संदिग्ध पाया गया है।
विज्ञापन

इसके साथ ही करीब तीन हजार विद्यार्थियों का ब्योरा एक जैसा है। अधिकांश विद्यार्थियों के डुप्लीकेट आय प्रमाणपत्र नंबर, एक ही आय प्रमाणपत्र को अलग-अलग पिता के नाम से फीड करने के अलावा उनकी उम्र भी संदिग्ध है। अनुसूचित जाति और सामान्य वर्ग में कक्षा नौ और दस के विद्यार्थियों की उम्र 12 वर्ष से कम और 20 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। जांच में विद्यार्थियों का डेटा संदिग्ध पाए जाने पर समाज कल्याण विभाग ने शिक्षा विभाग को वापस भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीआईओएस देवेंद्र कुमार पांडेय ने बताया कि समाज कल्याण विभाग ने छात्रों को एक और मौका देते हुए ब्योरा संशोधित करने के साथ सत्यापित रिपोर्ट मांगी है। ब्योरा सत्यापित और संशोधित नहीं होने की स्थिति में ये विद्यार्थी छात्रवृत्ति से वंचित हो जाएंगे। विभाग ने संबंधित विद्यालयों के प्रबंधक व प्रधानाचार्य को डेटा वापस करते हुए संशोधित करने का निर्देश दिया है। जल्द संशोधित डेटा नहीं मिलने पर उसकी संस्तुति विभाग की ओर से नहीं की जा सकेगी।
14 जनवरी तक विद्यार्थी कर सकते हैं आवेदन
कॉलेजों में 20 दिसंबर को छात्रवृत्ति के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तारीख थी। इसमें बड़ी संख्या में खासकर स्नातक प्रथम वर्ष के विद्यार्थी आवेदन से वंचित रह गए थे। शासन ने अब छात्रहित में अंतिम तारीख में बढ़ोतरी की है। अल्पसंख्यक, पिछड़ा वर्ग और सामान्य वर्ग के विद्यार्थियों के लिए आवेदन की अंतिम तारीख 14 जनवरी हो गई है। विद्यार्थी आनलाइन किए आवेदन को फाइनल रूप से 17 जनवरी तक सबमिट कर सकते हैं। आवेदन की हार्ड कापी 21 जनवरी तक कॉलेजों में जमा की जा सकेगी। कॉलेजों की ओर से 27 जनवरी तक इन फार्म को आनलाइन सत्यापित करने के साथ अग्रसारित कर सकेंगे। वहीं, एससी वर्ग के विद्यार्थी 31 मार्च तक आवेदन कर सकते हैं।



------------------------
सभी विद्यालयों को 31 दिसंबर तक ब्यूरो सत्यापित करके विभाग को भेजना है। यदि ब्योरा सत्यापित नहीं हो पाता है तो फिर उस विद्यार्थी को छात्रवृत्ति के लाभ से वंचित रहना पड़ सकता है।
देवेंद्र कुमार पांडेय, जिला विद्यालय निरीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed