फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   scam in cycle distribution

नेताजी! आपकी साइकिल बांटने में भी हो गई दलाली

Sun, 09 Oct 2016 01:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद Updated Sun, 09 Oct 2016 01:49 AM IST
विज्ञापन
scam in cycle distribution
साइकिल वितरित करते विधायक। - फोटो : अमर उजाला
दलालों ने नेताजी की साइकिलों को भी नहीं बख्शा। प्रदेश सरकार की ओर से शनिवार को देहात विधायक के गांव पीपलसाना में 2800 मजदूरों को नि:शुल्क साइकिलें बांटी जानी थीं। लेकिन डीएम को शिकायत मिली है कि सपा की इन फ्री साइकिलों को हासिल करने के लिए मजदूरों को घूस चुकानी पड़ी है।
विज्ञापन


दलालों ने साइकिल की एवज में मजदूरों से 200 से 500 रुपये तक की वसूली की है। डीएम ने सूचना मिलते ही गोपनीय जांच कराई तो आरोपों में दम निकला। डीएम ने प्रकरण में दो स्तरों पर जांच बैठाने के साथ ही स्पष्ट किया है कि दोषियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन


प्रदेश की सपा सरकार की ओर से पूरे प्रदेश में पंजीकृत मजदूरों को ‘साइकिल सहायता योजना’ के अंतर्गत फ्री साइकिल वितरण किया जा रहा है। साइकिल उन्हीं मजदूरों को दी जाएगी जिनके नाम पंजीकृत मजदूरों की सूची में दर्ज होंगे। जिले में बिलारी समेत बाकी कई हिस्सों में साइकिल वितरण हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी क्रम में शनिवार को पीपलसाना स्थित मोहम्मद रिजवानुल हक इंटर कालेज में प्रशासन की ओर से साइकिल वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया था। कार्यक्रम में पंजीकृत 2800 श्रमिकों को साइकिलों का वितरण किया गया।

साइकिल वितरण प्रोग्राम के दौरान ही किसी ने जिलाधिकारी जुहैर बिन सगीर से शिकायत कर दी कि साइकिल दिलाने की एवज में दलालों ने घूस ली है। इस पर डीएम ने एसडीएम और सीओ को संयुक्त रूप से 24 घंटे में जांच करने के आदेश दिए।

सीडीओ को पृथक जांच कर रविवार दोपहर तक रिपोर्ट देने के निर्देश डीएम ने दिए हैं। डीएम का कहना है कि प्राथमिक जांच में दलालों द्वारा पात्रों से वसूली की बात साबित हुई है।

 

साइकिल वितरण में पात्रों से वसूली की गई है। दलालों ने पात्रों से रकम ली है। इस मामले में दो स्तरों पर जांच के आदेश दिए गए हैं। पहली जांच एसडीएम - सीओ संयुक्त रूप से करेंगे। दूसरी जांच सीडीओ को सौंपी गई है। रविवार दोपहर तक जांच रिपोर्ट देने के आदेश दिए गए हैं। प्राथमिक जांच में यह साबित हो गया है कि साइकिल वितरण में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी हुई हैं और पात्रों से पैसा लिया गया है। मामले में दोषियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी। शासन को रिपोर्ट भेजी जा रही है। - जुहैर बिन सगीर, जिलाधिकारी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed