{"_id":"580e73af4f1c1bc877bc2e39","slug":"says-talaq-and-he-got-married","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीठ पीछे तलाक कहा अाैर ले अाया नई दुल्हन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीठ पीछे तलाक कहा अाैर ले अाया नई दुल्हन
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
Updated Tue, 25 Oct 2016 02:19 AM IST
विज्ञापन
डा. जौहरा जबीं।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
26 जनवरी 2015...! इस मनहूस दिन को आज तक नहीं भूली हैं डा. जौहरा जबीं। यूं तो उनका निकाह ही बेमेल था। पीएचडी कर चुकी जौहरा का पति महज हाईस्कूल पास था। फिर भी जौहरा पूरी शिद्दत से रिश्ते को निभा रही थीं। लेकिन उस दिन पति ने पहले बेरहमी से पीटा फिर घर से निकाल दिया।
एमजीएम कालेज संभल की असिस्टेंट प्रोफेसर डा. जौहरा उस दिन किसी तरह मायके तक पहुंचीं थीं। पति की पिटाई का दर्द भी बर्दाश्त कर लिया। सोचा था गुस्सा दूर होने पर पति घर ले जाएगा। लेकिन ऐसा हुआ नहीं। जो हुआ उसने जौहरा की पूरी दुनिया ही उजाड़ दी।
जौहरा मायके में पति की बाट जोहती रहीं और उधर ससुराल में पीठ पीछे पति ने उन्हें तलाक.. तलाक.. तलाक बोलकर रिश्ता खत्म कर किया और नई दुल्हन ले आया। डा. जौहरा जबीं इस तलाक को नहीं मानतीं। मानें भी कैसे? वो कहती हैं, मैंने कभी नहीं सुना पति ने मुझे तलाक बोला है, तो कैसे मान लूं कि मेरा तलाक हो गया।
विज्ञापन
बोलीं, शौहर ने न कभी बोलकर न लिखकर न ही किसी दूसरे तरीके से उन्हें तलाक दिया है। डा. जौहरा कहती हैं कि वह तो मायके पति का इंतजार करती रहीं, लेकिन वो कभी बुलाने नहीं आए और महीनों बाद रिश्तेदारों में बोल दिया कि तलाक दे चुके हैं..। जौहरा कहती हैं, ये कैसा तलाक..? ‘मेरा ही तलाक और मुझे आज तक खबर नहीं हुई’।
रिश्तेदारों ने मेरे घर वालों को बताया कि मेरा तलाक हो चुका है। लेहिन जौहरा ने हिम्मत नहीं हारी। पति के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई और कोर्ट कानूनी जंग भी लड़ रही हैं। वो कहती हैं कि पति की दहेज की डिमांड कलह की असल वजह थी। पति आए दिन मारता पीटता था।
जौहरा का कहना है कि उन्होंने पति के खिलाफ कोर्ट में घरेलू हिंसा का मुकदमा किया तो वहां पति की ओर से फाइल में लगे एक कागज को देखकर पैरों तले जमीन खिसक गई। इस कागज में पति ने दावा किया था कि वह उन्हें शरीयत के हिसाब से तलाक दे चुका है।
बदहवास जौहरा घर पहुंची और रिश्तेदारों में बात चली तो पति ने रिश्तेदारों में बोल दिया कि वह तलाक दे चुका है। हालांकि कोर्ट में यह मामला अभी तक चल रहा है। टाउन हाल निवासी डा. जौहरा जबीं संभल एमजीएम पीजी कालेज में समाज शास्त्र की असिस्टेंट प्रोफेसर हैं।
21 अक्तूबर 2012 को उनका निकाह करुला निवासी सरताज हुसैन से हुआ था। जौहरा और सरताज की मां एक दूसरे की रिश्तेदार थीं, उन्हीं दोनों ने रिश्ता तय किया था। हाईस्कूल तक पढ़ा घर से ही गारमेंट्स का काम करता था।