फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Sawan ki Malhar echoed amidst the rain showers on Teejotsaav

Moradabad News: तीजोत्सव पर बारिश की फुहारों के बीच गूंजी सावन की मल्हार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 08 Aug 2024 07:05 AM IST
विज्ञापन
Sawan ki Malhar echoed amidst the rain showers on Teejotsaav
मुरादाबाद।
विज्ञापन

बुधवार को तीज का त्योहार बारिश की फुहारों के बीच हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सुबह में विधि विधान से पूजन कर अपने पति की दीर्घायु की कामना की। इसके बाद सामूहिक रूप से तीज का त्योहार मनाया गया।
डिप्टी जगन्नाथ सिंह सरस्वती विद्या मंदिर कटघर में तीज उत्सव हर्षोल्लास से मनाया गया। छात्राओं और शिक्षिकाओं ने सावन के गीत गाए और झूला झूला। गौर ग्रेसियस में तीज उत्सव पर महिलाओं ने नृत्य किया। मेहंदी प्रतियोगिता के अलावा बच्चों के लिए भी नृत्य प्रतियोगिता हुई। इस दौरान मेघना अग्रवाल, यामिनी गोयल, मनीषा, कुमकुम, नीतू, सुचित्रा आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन

आकाश रेजीडेंसी में तीजोत्सव में तीज क्वीन, तीज महारानी का चुनाव किया गया। संचालन श्वेता गुप्ता, दीक्षा अग्रवाल रहीं। इस दौरान झलक अग्रवाल, आरती अग्रवाल, रुचि गुप्ता, संगीता मेहरोत्रा, भावना अग्रवाल, प्रवीन सैनी, छवि मेहरोत्रा, तृप्ति गुप्ता, आरती आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोकुल विहार की महिलाओं द्वारा हरियाली तीज मनाई गई। तीज से संबंधित खेल और हाउज़ी खेले गए। इस अवसर पर प्रियंका गुप्ता, रोली कपूर, पूजा कपूर, मीनू गुप्ता, दीपा गुप्ता, अन्नू गुप्ता, निकिता गुप्ता, रेनू गुप्ता आदि उपस्थित रहीं।
बुद्धि विहार में महिलाओं ने सामूहिक रूप से तीज उत्सव मनाया। इस दौरान सरिता यादव, मनु शर्मा, तोषी यादव, ममता वर्मा, प्रेरणा, जागृति कौशिक, स्वाति भारद्वाज, प्रियंका, निधि, रिया आदि मौजूद रहीं।
तीज उत्सव का स्मार्ट लेडीज क्लब द्वारा आयोजन किया गया। तीज क्वीन श्रुति गुप्ता को बनाया गया। कार्यक्रम का संचालन एवं आयोजन प्रशंसा अग्रवाल एवं रति मलिक द्वारा किया गया। इस दौरान कानिका अरोड़ा, रूपाली अग्रवाल, श्वेता, प्राची अग्रवाल, रति अग्रवाल, अंजलि, ज्योति, श्वेता अरोड़ा आदि उपस्थित रहीं।
पर्यावरण इकोलॉजिकल, उत्थान समिति द्वारा तीज कार्यक्रम का आयोजन किया गया। संचालन संयोजिका रेखा बिष्ट द्वारा किया गया। तीज कार्यक्रम को पारिवारिक सभा के रूप में मनाया गया। छोटे-छोटे बच्चों द्वारा मनमोहक कार्यक्रम व गाने आदि प्रस्तुति दी गई। तीज क्वीन प्रतियोगिता में 10 प्रतिभागियों ने भाग लिया। तीज क्वीन का ताज कविता को दिया गया। सेकंड रनर विधि को मिला। इस दौरान ऊषा, स्वाती, खुशबू आर्ना, अनुसा अंकिता, परी आदि ने प्रतिभाग किया। इस दौरान मंजू गर्ग, मंजरी, आनंदी सुंदरियाल, मिथिलेश, नेहा, कविता, मीना, श्रुति आदि मौजूद रहीं।

भवानी सेना ने धूमधाम से बनाया तीजोत्सव
मुरादाबाद। शिवसेना (उबठ) की महिला मोर्चा भवानी सेना द्वारा मंगूपुरा में तीज महोत्सव मनाया गया। कार्यक्रम में मेहंदी, नृत्य व संगीत प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। प्रतियोगिता में पहले स्थान पर जोली, दूसरे स्थान पर संगीता, तीसरे स्थान पर शिवानी, चौथे स्थान पर राशि रहीं। इस दौरान जिला प्रमुख मधुबाला ने कहा कि भवानी सेना महिलाओं को विभिन्न क्षेत्रों में आगे बढ़ाने के साथ भारतीय समाज व संस्कृति रक्षा के लिए सदैव तत्पर हैं।
सुरीले गीतों के साथ दी नृत्य प्रस्तुति
मुरादाबाद। गौर ग्रेसियस गर्ल्स ग्रुप की ओर से तीजोत्सव मनाया गया। डॉ. अर्चना अग्रवाल, अलका गुप्ता, डॉ. प्रमिला ने उत्सव में चार चांद लगाए। शिवांगी अग्रवाल ने संचालन किया। सुवर्णा, सीता, डॉ. अर्चना अग्रवाल, सीमा सिंह, डॉ. शाजिया, डॉ. प्रगति गुप्ता ने सुंदर नृत्य किया। अलका गुप्ता व डॉ. श्वेता कौशिक ने सुरीली आवाज में सावन के गीत सुनाए। इस दौरान रिचा त्यागी ने काव्य प्रस्तुति दी।

तीज क्वीन बनीं निशा
मोदी केयर की ओर से तीजोत्सव मनाया गया। तीज क्वीन निशा संजीव अग्रवाल, तीज प्रिंसेज मानसी चौधरी बनीं। मिस्टर बेस्ट पर्सनेलिटी शादाब सैफी को चुना गया। मिसेज कान्फीडेंस रेनू चौधरी, मिसेज बेस्ट पर्सनेलिटी श्वेता कस्तूरबा, मिसेज इंटेजीजेंस शिखा भटनागर बनीं। मिस कॉन्फीडेंस का खिताब लाखी भटनागर, मिस बेस्ट पर्सनेलिटी आयुषी सिंह बनीं। बेस्ट मेहंदी का अवार्ड खुशुनुमा सैफी को मिला। बेस्ट डांस आचार्य यादव का चुना गया। बेस्ट सिंगर का अवार्ड अंशिका शर्मा को मिला। इस दौरान सुनील तिवारी, शिल्पा ठाकुर, संस्कृति सिंह, शिवांग अग्रवाल मौजूद रहे। निर्णायक मंडल में स्मृति, नीतू सक्सेना, पूनम गुप्ता, रितेश शुक्ला मौजूद रहे।

हर्षोल्लास से मनाई तीज
महिला पतंजलि योग समिति मुरादाबाद की ओर से हरियाली तीज का आयोजन हर्षोल्लास के साथ अशोक पार्क दीनदयाल नगर में किया गया। मुख्य अतिथि महिला पतंजलि योग समिति की जिला प्रभारी पूनम चौहान रहीं। कार्यक्रम में प्रश्न-उत्तर, अंगूठी, हाऊसी और डांस का आयोजन किया गया। विजेताओं को सम्मानित किया गया। इस दौरान बबिता सक्सेना, अनुराधा दुबे, एकता मल्होत्रा, सरिता वर्मा, ऋचा भटनागर, अनीता रानी, शैली, कशिश चौहान, सुनीता चौहान आदि मौजूद रहीं।

मनीषा को मिला तीज क्वीन का खिताब
मुरादाबाद। क्रिएटिव प्लानर्स ग्रुप की ओर से तीजोत्सव मनाया गया। महिलाओं ने नृत्य, खेल, तंबोला और सरप्राइज आदि में हिस्सा लिया। मनीषा को तीज क्वीन का खिताब मिला। इस दौरान संस्थापक तनु गुप्ता, पूजा मदान, हर्षिता आदि मौजूद रहीं।
भगवान शिव-पार्वती की सजाई झांकी
मुरादाबाद। राष्ट्रीय पुजारी परिषद की ओर से हिंदू संस्कार केंद्र शिव मंदिर पर तीज उत्सव मनाया गया। भगवान शिव पार्वती की झांकी सजाई गई और झूला झुलाया गया। सभी महिलाओं ने सावन के गीत गए। इस दौरान माया देवी, संतोष देवी, सुनीता देवी, वीरवती, बबली, धर्मवती, रेखारानी, संस्थापक श्याम कृष्ण रसतोगी, पुजारी महेंद्र पंडित, विनोद शर्मा आदि मौजूद रहे।



धूमधाम से मना तीजोत्सव
मुरादाबाद। गायत्री परिवार महिला मंडल द्वारा हरियाली तीज का पर्व लाइनपार स्थित कविता धर्मशाला में मनाया गया। महिला मंडल की महिलाओं द्वारा बारी-बारी से हरियाली तीज के गीत गाए गए। रचनात्मक ट्रस्ट द्वारा सभी महिलाओं को सम्मानित किया गया। पुष्पा गुप्ता, सूर्याशी, राजेश वार्ष्णेय, निहारिका, रचना, कमला शर्मा, मधु शर्मा, पूनम जौहरी, ओमवती कश्यप, प्रीति कौशिक, आशा, प्रेमलता सक्सेना, सुनीता राजपूत, गीता शर्मा ने कार्यक्रम प्रस्तुत किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रेमलता सक्सेना ने एवं संचालन पूनम जौहरी ने किया। इस दौरान सविता भटनागर, सुनीता ठाकुर, मुरारी लाल, रमेश कुमार वर्मा, विश्वपाल सिंह, सरदार सिंह राजपूत, लाल बहादुर शास्त्री, हेमलता सैनी, बाबूराम, पूनम चौधरी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed