फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   satyapal saini bjp candidate for mlc from moradabad- bijnoor seat

पूर्व सांसद सत्यपाल सिंह सैनी बने मुरादाबाद- बिजनौर भाजपा विधान परिषद के उम्मीदवार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 20 Mar 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
satyapal saini bjp candidate for mlc from moradabad- bijnoor seat
पाकबड़ा। संभल के पूर्व सांसद और प्रदेश के भाजपा उपाध्यक्ष सत्यपाल सैनी को भारतीय जनता पार्टी ने स्थानीय निकाय विधान परिषद का मुरादाबाद- बिजनौर क्षेत्र का उम्मीदवार बनाया है। सत्यपाल सैनी संभल लोकसभा के 2014 से 2019 तक सांसद रह चुके है। उन्हें नोएडा का प्रभारी बनाया गया था।
विज्ञापन

पाकबड़ा निवासी संभल के पूर्व सांसद और प्रदेश उपाध्यक्ष सत्यपाल सिंह सैनी को भाजपा ने मुरादाबाद- बिजनौर विधान परिषद का उम्मीदवार घोषित किया है। शनिवार को जैसे ही सत्यपाल सिंह सैनी के उम्मीदवारी की घोषणा हुई, उनके समर्थकों की भीड़ उनके आवास पर जुट गई । कार्यकर्ताओं ने सत्यपाल सैनी का जोरदार स्वागत किया। पूर्व सांसद सत्यपाल सैनी ने कहा की यह भाजपा में ही संभव है की एक छोटे से कार्यकर्ता का भी पूरा सम्मान किया जाता है। भाजपा में परिवारवाद, जातिवाद, आदि नहीं है, इसीलिए पहले उन्हें संभल से सांसद बनाया गया था और इसके बाद जब उनको संभल से सांसद का उम्मीदवार नहीं बनाया तो उनको भाजपा में प्रदेश उपाध्यक्ष बनाकर महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई थी। इसके बाद पार्टी ने उन्हें नोएडा का भाजपा प्रभारी बनाकर भेजा था। यहां पर सभी सीटों पर भाजपा ने बड़े अंतर के साथ सभी सीटों पर जीत दर्ज की थी। उन्होंने कहा कि पार्टी ने अब उन्हें मुरादाबाद - बिजनौर का विधान परिषद उम्मीदवार बनाया है। वह इस चुनाव को अपने वरिष्ठ नेताओं अनुभव और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर लड़ेंगे और अपनी जीत दर्ज कराएंगे। उन्होंने अपने पार्टी के सभी प्रदेश और देश के नेताओं को धन्यवाद भी दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed