{"_id":"587fdd774f1c1b665ff00d47","slug":"satyagrah-express-pass-out-from-crack-track","type":"story","status":"publish","title_hn":"चटकी पटरी से अब गुजर गई सत्याग्रह एक्सप्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चटकी पटरी से अब गुजर गई सत्याग्रह एक्सप्रेस
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
Updated Thu, 19 Jan 2017 02:59 AM IST
विज्ञापन
रेलवे ट्रैक की तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
दलपतपुर और कटघर के बीच बुधवार को चटकी पटरी से सत्याग्रह एक्सप्रेस गुजर गई। ट्रेन रक्सौल से दिल्ली जा रही थी। ट्रेन के गुजरने के दौरान झटका लगने पर गार्ड ने कंट्रोल रूम को सूचना दी। टीम ने पहुंचकर जांच की तो पटरी चटकी मिली। करीब पचास मिनट की मरम्मत के बाद ट्रेनों का संचालन शुरू हो सका।
इसके अलावा मूढ़ापांडे, रामपुर और शाहजहांपुर में रेल फैक्चर के मामले सामने आए। सत्याग्रह एक्सप्रेस (15273) बुधवार रक्सौल से दिल्ली जा रही थी। सुबह नौ बजे के करीब दलपतपुर से मुरादाबाद की ओर स्पीड से बढ़ रही थी।
तभी दलपतपुर और कटघर के बीच गार्ड को तेज आवाज के साथ झटका लगा। रेल फैक्चर की आशंका पर गार्ड ने तत्काल इसकी सूचना कंट्रोल रूम को दी। सूचना पर पहुंची टीम को मौके पर पटरी चटकी मिली। इसके बाद अप लाइन ट्रेनों का संचालन रोक दिया गया।
विज्ञापन
मरम्मत के बाद नौ बजकर पचास मिनट पर संचालन शुरू हो सका। इसके अलावा मंडल में मूढ़ापांडे यार्ड में सुबह 5.40 मिनट पर, रामपुर यार्ड में 9.05 मिनट पर शाहजहांपुर में 11.50 पर रेल फैक्चर हुए। तीन जगहों पर अस्थाई मरम्मत के बाद धीमी गति से ट्रेनों को निकाला गया।