फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   satta ka sangram What is electoral mood in Moradabad Dehat? key issues

सत्ता का संग्राम: मुरादाबाद देहात में कैसी है चुनावी हवा? किसान से युवाओं तक ने मुद्दों पर की खुलकर चर्चा

Fri, 28 Aug 2026 11:41 AM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद देहात
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद देहात Published by: अनुज कुमार Updated Fri, 28 Aug 2026 11:41 AM IST
सार

सत्ता का संग्राम: उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर जनता का मूड जानने के लिए अमर उजाला की टीम ‘सत्ता का संग्राम’ अभियान के तहत हर जिले की विधानसभा का दौरा कर रही है। जहां स्थानीय किसानों, युवाओं और महिलाओं से  बातचीत में रोजगार, विकास, सुरक्षा, शिक्षा और स्थानीय समस्याओं समेत कई मुद्दे सामने आए। 

विज्ञापन
satta ka sangram What is electoral mood in Moradabad Dehat? key issues
सत्ता का संग्राम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी तेज हो गई है। सभी राजनीतिक दल चुनावी तैयारियों में जुट गए हैं। क्षेत्रीय दल भी अपने-अपने सियासी समीकरण साधने में जुटे हैं। आगामी चुनाव में जनता का मूड क्या है, यह जानने के लिए अमर उजाला ने विशेष कार्यक्रम 'सत्ता का संग्राम' शुरू किया है। इस कार्यक्रम के तहत टीम मुरादाबाद जिले की मुरादाबाद देहात विधानसभा क्षेत्र पहुंची। बातचीत में अलग-अलग वर्गों ने अपनी प्राथमिकताएं और समस्याएं खुलकर सामने रखीं।

विज्ञापन


मुरादाबाद देहात के किसानों ने बताया किसको करेंगे वोट?

किसानों ने बताया कि खाद की कमी और बढ़ती महंगाई उनके मुख्य मुद्दे हैं। किसानों ने खाद की उपलब्धता को एक बड़ी समस्या बताया। कुछ किसानों ने विधायक के काम पर मिली जुली राय मिली। हालांकि, कुछ किसानों ने कहा कि विधायक आते हैं और उनकी नजर में काम सही है। एक किसान ने विधायक को "बढ़िया आदमी" बताया, लेकिन सरकार से परेशानी व्यक्त की।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


स्थानीय जनता ने बताएं विकास के कितने वादे हुए पूरे
'सत्ता का संग्राम' के तहत मुरादाबाद देहात विधानसभा में मौजूद युवाओं, वरिष्ठ नागरिकों और महिलाओं ने विधानसभा के मुद्दों पर बातचीत की। लोगों ने अपनी प्रमुख समस्याओं और अपेक्षाओं को खुलकर सामने रखा। रणवीर यादव ने बेरोजगारी, चिकित्सा सुविधाओं और बच्चों के लिए लाइब्रेरी की कमी को मुद्दा बताया। उन्होंने कहा कि वे विकास करने वाले और स्वास्थ्य सेवाएं देने वाले विधायक को वोट देंगे। क्षेत्र के लोगों ने सड़कों की खराब हालत को एक बड़ी समस्या बताया। हर ज्ञान सिंह यादव ने बताया कि सुविधाएं नाम मात्र की मिलती हैं। ये सुविधाएं शासन से आती हैं, विधायक के प्रयासों से नहीं। हर ज्ञान सिंह यादव ने शिक्षित विधायक की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि पार्टी नहीं, सही व्यक्ति महत्वपूर्ण है। हसरत अली ने उम्मीद जताई कि विधायक उनकी आवाज विधानसभा तक पहुंचाएं। उन्होंने कहा कि चुनाव के बाद उम्मीदें टूट जाती हैं।




ग्रामीणों ने विधानसभा के मुद्दों पर बातचीत की
मुरादाबाद देहात विधानसभा में स्थानीय लोगों ने आगामी विधायक चुनाव के मुद्दों पर अपनी राय रखी। अधिकांश लोगों ने वर्तमान विधायक के कामकाज को लेकर क्या कहा। लोगों ने कहा कि सड़कों ठीक होनी चाहिए। गड्ढों और जलभराव के मुद्दों पर काम होना चाहिए। बच्चों की पढ़ाई और शिक्षा पर जोर देना चाहिए। साथ ही बेरोजगारी और चिकित्सा सुविधाओं की कमी भी प्रमुख मुद्दों में शामिल थी।
 



युवाओं ने शिक्षा और रोजगार के मुद्दे पर रखी अपनी बात
चुनावी कार्यक्रम 'सत्ता का संग्राम' के तहत टीम ने मुरादाबाद देहात के युवाओं से आगामी विधानसभा चुनाव में विधायक चुनने के मुद्दों पर बातचीत की गई। युवाओं ने शिक्षा, रोजगार और सड़कों को प्रमुख मुद्दे बताया।  उत्कर्ष यादव ने कहा कि क्षेत्र में कोई सरकारी लाइब्रेरी या पुस्तकालय नहीं है। वहीं सुधांशु यादव ने शिक्षा, स्वास्थ्य और सड़कों के विकास को महत्वपूर्ण बताया। युवाओं का मानना है कि शिक्षित लोग सत्ता में आएं तो बेहतर विकास होगा। वे चाहते हैं कि विधायक शिक्षा, सुरक्षा, चिकित्सा, रोजगार, सड़क, बिजली और पानी जैसे मुद्दों पर ध्यान दें। युवाओं को उम्मीद है कि जो बेहतर काम करेगा, वे उसी को अपना विधायक चुनेंगे।





 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed