फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Satisfaction is happiness and it is found in the shelter of Hanuman ji: Dhirendra Shastri

संतुष्टि ही सुख है और यह हनुमान जी की शरण में मिलती है : धीरेंद्र शास्त्री

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 21 Mar 2024 02:01 AM IST
विज्ञापन
Satisfaction is happiness and it is found in the shelter of Hanuman ji: Dhirendra Shastri
मुरादाबाद। श्री हनुमंत कथा के तीसरे व अंतिम दिन बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि संतुष्टि ही सुख है और यह हनुमान जी की शरण में मिलती है। जिसे संतोष मिल गया फिर उसे जीवन में थोड़ा और की चाह नहीं रहती। यही सुख का मूल भाव है, ईश्वर की कृपा होने के बाद थोड़ी और माया पाने की चाह रखना ही दुख है।
विज्ञापन


धीरेंद्र शास्त्री श्री हनुमंत कथा में हनुमान चालीसा की चौपाई सब सुख लहै तुम्हारी सरना, तुम रक्षक काहू को डरना का सार बता रहे थे। उन्होंने कहा कि वैज्ञानिक जीवन पर मंगल खोज रहे हैं और हम जीवन में मंगल खोज रहे हैं। जीवन में मंगल तब मिलेगा जब हम मंगल भवन की शरण में आ जाएंगे। हनुमान जी की शरण दिलाने का काम कथा का है। आत्मा को परमात्मा से मिलाने का काम कथा का है। धीरेंद्र शास्त्री ने मंगल और अमंगल में पांच अंतर भी बताए।
विज्ञापन

कहा कि भक्ति न होना, घर में क्लेश होना, माता-पिता व गुरु की अवहेलना करना, वासना, भोग में लिप्त रहकर परमात्मा को भूल जाना, सत्संग, पुराण व कथा का श्रवण बेफिजूल लगना और फिल्मी गीतों को परमानंद मानना ही अमंगल है। जबकि हनुमान जी को नित्य स्मरण करना, रोजाना सुबह अपने गुरु या ब्राह्मण के दर्शन करना, घर में सुख-शांति होना, घर में माता-पिता का खुश रहना, अतिथि का सत्कार होना ही मंगल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed