फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   sarkari homeopathic medical college mein chhatron ne nikala candle march

Moradabad News: राजकीय होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज में विद्यार्थियों ने निकाला कैंडल मार्च

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 23 Sep 2026 02:40 AM IST
विज्ञापन
sarkari homeopathic medical college mein chhatron ne nikala candle march
मुरादाबाद। राजकीय केजीके होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के छात्र-छात्राओं द्वारा मंगलवार को कॉलेज परिसर में कैंडल मार्च निकाला गया। विद्यार्थियों ने लखनऊ में विद्यार्थियों एवं डॉक्टरों के साथ हुई घटनाओं के मार्च का आयोजन किया। छात्र-छात्राओं का आरोप था कि लखनऊ में शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे विद्यार्थियों और डॉक्टरों के साथ पुलिस द्वारा लाठीचार्ज, अभद्र भाषा एवं कथित दुर्व्यवहार किया गया। इससे कई छात्रों के हाथ-पैर में चोट लगी और कुछ के कपड़े भी फट गए थे। विद्यार्थियों का कहना है कि घटना प्रदेश भर के आयुष मेडिकल कॉलेजों के विद्यार्थियों को आहत किया है। इसी कारण विद्यार्थियों द्वारा इस दिन को ब्लेक डे के रूप में चिह्नित करते हुए शांतिपूर्ण तरीके से अपना विरोध दर्ज कराया गया है। कैंडल मार्च के माध्यम से छात्र-छात्राओं ने शांतिपूर्ण प्रदर्शन के अधिकार, सम्मानजनक व्यवहार तथा अपनी मांगों की सुनवाई की मांग को दोहराया। विद्यार्थियों ने घटना की निष्पक्ष समीक्षा एवं शांतिपूर्ण तरीके से संवाद के माध्यम से समाधान की मांग की। इस अवसर पर प्रवीण ठाकुर, राहुल भास्कर, आशीष रस्तोगी, मनोज कुमार, पंकज कुमार चौधरी, करिश्मा, सौम्या, फरा, आकृति आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed