{"_id":"6ab59046a2a08e720c0c3098","slug":"sarees-dazzle-in-markets-ahead-of-the-karwa-chauth-moon-sighting-moradabad-news-c-15-1-mbd1055-1000590-2026-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: करवाचौथ के चांद से पहले बाजारों में चमकीं साड़ियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: करवाचौथ के चांद से पहले बाजारों में चमकीं साड़ियां
विज्ञापन
मुरादाबाद। करवाचौथ के चांद का दीदार होने में भले ही वक्त बाकी हो लेकिन उससे पहले ही बाजारों में साड़ियों की चमक दिखने लगी है। चौमुखापुल, टाउन हॉल और बुध बाजार में करवाचौथ पर खरीदारी के लिए साड़ियों की पहली खेप पहुंच चुकी है। हल्की कढ़ाई, प्रिंट के ऊपर बारीक काम और हल्के बॉर्डर वाली साड़ियों को बाजार में उतारा गया है। वहीं चूड़ी कारोबारी जयपुर, राजस्थान और फिरोजाबाद से नए डिजाइन मंगा रहे हैं। नई खेप करीब एक सप्ताह में पहुंचने की उम्मीद है।
चौमुखापुल, टाउन हॉल, बुध बाजार, गंज बाजार, मंडी चौक समेत अन्य प्रमुख बाजारों में साड़ियों की करीब 100 बड़ी दुकानें हैं। वहीं छोटी-बड़ी मिलाकर करीब 150 सराफा दुकानें हैं। कारोबारियों का कहना है कि करवाचौथ के लिए अभी महिलाएं साड़ियों और आभूषणों के डिजाइन और कीमत की जानकारी लेने पहुंच रही हैं। नवरात्र शुरू होने के बाद खरीदारी में तेजी आने की उम्मीद है। करवाचौथ की साड़ियां एक हजार से 10 हजार रुपये तक की रेंज में उपलब्ध हैं। 1500 से 2500 रुपये की रेंज में भी हल्की कढ़ाई और आकर्षक बॉर्डर वाली साड़ियों की कई वैरायटी मौजूद हैं। कारोबारियों का कहना है कि इस बार हल्की साड़ियों की मांग को देखते हुए इसी तरह के डिजाइन अधिक मंगाए जा रहे हैं।
000
जयपुर और राजस्थान से आएंगी नई चूड़ियां
करवाचौथ के लिए चूड़ी कारोबारियों ने जयपुर, राजस्थान और फिरोजाबाद से नए डिजाइन की चूड़ियों के ऑर्डर दिए हैं। चूड़ियों की कीमत 100 रुपये से 500 रुपये प्रति दर्जन तक है। कारोबारियों के मुताबिक नई खेप में रंग और डिजाइन की अधिक विविधता होगी और करीब एक सप्ताह में स्टॉक दुकानों पर पहुंचने की उम्मीद है।
विज्ञापन
00
सोने की कीमत बढ़ी तो हल्के मंगलसूत्रों पर जोर
गंज बाजार के सराफा कारोबारियों का कहना है कि करवाचौथ के लिए तैयारियां चल रही हैं। मंगलसूत्र तैयार कराए जा रहे हैं। सोने की कीमत बढ़ने के कारण हल्के वजन के मंगलसूत्रों पर अधिक जोर दिया जा रहा है। कारोबारियों का कहना है कि कम वजन वाले मंगलसूत्र ग्राहकों के बजट में होने के कारण इस बार इनकी मांग बढ़ सकती है।
00
कारोबारियों की बात
एक हजार से 10 हजार रुपये कीमत तक की करवाचौथ की साड़ियां आ चुकी हैं। हल्की साड़ियों पर कढ़ाई की गई है। ग्राहक आने शुरू हो गए हैं, लेकिन एक सप्ताह बाद बिक्री बढ़ने की उम्मीद है। -शुभम, साड़ी विक्रेता
प्रिंट के ऊपर कढ़ाई और हल्के बॉर्डर वाली साड़ियां 1500 से 2500 रुपये में उपलब्ध हैं। पहली खेप आ गई है। दिल्ली, जयपुर, सूरत, कोलकाता और बनारस से साड़ियां मंगाई जा रही हैं। -सुशील मेहरोत्रा, साड़ी विक्रेता
करवाचौथ के लिए जयपुर, फिरोजाबाद और राजस्थान से करीब 10 हजार दर्जन चूड़ियों का ऑर्डर दिया है। कीमत 100 से 500 रुपये दर्जन तक है। एक सप्ताह में नया स्टॉक पहुंच जाएगा। -रिजवान, चूड़ी विक्रेता
करवाचौथ के लिए मंगलसूत्र तैयार कराए जा रहे हैं। सोने की कीमत बढ़ने से हल्के वजन के मंगलसूत्रों पर भी जोर है। इनकी बिक्री की उम्मीद अधिक है। -हिमांशु अग्रवाल, सराफा कारोबारी