फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Sanjay became the district media in-charge and Divyansh became the district co-IT coordinator.

Moradabad News: संजय जिला मीडिया प्रभारी तो दिव्यांश बने जिला सह आईटी संयोजक

Sat, 06 Jun 2026 03:04 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Sat, 06 Jun 2026 03:04 AM IST
विज्ञापन
Sanjay became the district media in-charge and Divyansh became the district co-IT coordinator.
कांठ। भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष आकाश कुमार पाल ने जिला कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए पदाधिकारियों की घोषणा की है। जिलाध्यक्ष के द्वारा जारी की गई लिस्ट के अनुसार छजलैट के रम्पुरा निवासी युवा भाजपा नेता संजय ढाका को फिर से जिला मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं कांठ के गांव शेरपुर निवासी सत्यवान सिंह राजपूत को जिला सह मीडिया प्रभारी, छजलैट के मधुआ खालसा निवासी भाजपा युवा मोर्चा के जिला मंत्री सुमित दिवाकर को जिला सह सोशल मीडिया संयोजक और गांव सलावा के रहने वाले युवा भाजपाई दिव्यांश बिश्नोई को जिला सह आईटी संयोजक की जिम्मेदारी सौंपी गई है। सभी पदाधिकारियों से पार्टी की नीतियों को लोगों तक पहुंचाने और संगठन हित में कार्य करने के लिए कहा गया है। संजय ढाका, सुमित दिवाकर, सत्यवान सिंह राजपूत और दिव्यांश बिश्नोई को मिली जिम्मेदारी पर भाजपाइयों ने खुशी का इजहार करते हुए पदाधिकारियों को बधाई दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed