फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Sanjana became champion by winning four gold medals

चार गोल्ड मेडल जीतकर संजना बनीं चैंपियन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 09 Dec 2021 01:00 AM IST
विज्ञापन
Sanjana became champion by winning four gold medals
मुरादाबाद। बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से आयोजित नगर क्षेत्र मुरादाबाद की वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन रेलवे स्टेडियम मुरादाबाद में किया गया। प्रतियोगिताओं में नगर के 35 परिषदीय स्कूलों के करीब 400 बच्चों ने हिस्सा लिया। बच्चों ने दौड़, कबड्डी, खो-खो, गोला फेंक, चक्का फेंक आदि खेलों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। जूनियर बालिका वर्ग में सर्वाधिक चार गोल्ड मेडल जीतकर कंपोजिट विद्यालय कांशीराम नगर की संजना चैंपियन बनीं।
विज्ञापन

इस प्रतियोगिता का शुभारंभ खंड शिक्षा अधिकारी भुवन प्रकाश ने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप जलाकर किया। कंपोजिट विद्यालय कांशीराम नगर की बालिकाओं ने सरस्वती वंदना पर सुंदर नृत्य की प्रस्तुति दी। कंपोजिट विद्यालय मुगलपुरा, पीएसी, तहसील, प्राथमिक विद्यालय शाहपुर तिगरी, प्राथमिक विद्यालय कुंदनपुर और फाजलपुर के बच्चों ने भी मनमोहक नृत्य की प्रस्तुतियां दी।
विज्ञापन

विगत वर्ष की प्रतियोगिता के विजेता छात्रों दीपक ओर गुलाम वारिस ने मशाल जलाकर फील्ड का एक चक्कर लगाया और सभी प्रतिभागियों को शपथ दिलाई। इसके बाद खंड शिक्षा अधिकारी ने 50 मीटर बालक और बालिका वर्ग की दौड़ को हरी झंडी दिखाकर प्रतियोगिता शुरू कराई । इसमें प्राथमिक और जूनियर वर्ग की अलग अलग प्रतिस्पर्धा हुई। मुख्य अतिथि के रूप में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी बुद्धप्रिय सिंह रहे। कार्यक्रम का संचालन राहुल शर्मा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन प्रतियोगिताओं में इन्हें मिला सम्मान
प्राथमिक वर्ग (बालक) 50 मीटर दौड़
विद्यालय का नाम विजेता स्थान
प्राथमिक विद्यालय झांझनपुर फरमान प्रथम
राजकीय फैजगंज स्कूल अरमान द्वितीय
प्राथमिक विद्यालय मऊ मोहम्मद हसन तृतीय
50 मीटर दौड़ बालिका वर्ग
प्राथमिक विद्यालय मऊ मेहसर प्रथम
प्राथमिक विद्यालय भीमथेर नजिस द्वितीय
प्राथमिक विद्यालय तिगरी सुहानी तृतीय
100 मीटर दौड़ बालक, बालिका वर्ग
प्राथमिक विद्यालय भीमथेर फरमान प्रथम
प्राथमिक विद्यालय मऊ रहनुमा प्रथम
200 मीटर दौड़ बालक, बालिका वर्ग
कंपोजिट विद्यालय मझोला अनिकेत प्रथम
कंपोजिट विद्यालय मझोला मेहसर प्रथम
इसी प्रकार जूनियर हाईस्कूल स्तर पर 100 मीटर दौड़ में कंपोजिट विद्यालय पीएसी का आकाश प्रथम और उच्च प्राथमिक विद्यालय मऊ की आफरीन प्रथम रहीं। खो खो में बालक के जूनियर हाईस्कूल वर्ग में कंपोजिट विद्यालय पीएसी बालक की टीम प्रथम और जूनियर हाईस्कूल कुंदनपुर की टीम द्वितीय रही। बालिका वर्ग में जूनियर हाईस्कूल कुंदनपुर प्रथम और जूनियर हाईस्कूल मऊ द्वितीय स्थान पर रही। कबड्डी बालिका वर्ग में जूनियर हाईस्कूल मऊ प्रथम रहा। चक्का फेंक जूनियर हाईस्कूल बालक वर्ग में कंपोजिट विद्यालय पीएसी का आकाश प्रथम, कंपोजिट विद्यालय कांशीराम नगर के दीपक द्वितीय स्थान पर रहे।

गोला फेंक में पीएसी के लक्की प्रथम, कांशीराम नगर के रोहित द्वितीय स्थान पर रहे। चक्का फेंक में कंपोजिट विद्यालय कांशीराम नगर की संजना प्रथम, जूनियर हाईस्कूल मऊ की खुशबू द्वितीय रहीं। पीटी में प्राथमिक विद्यालय किसरोल के बच्चों ने बाजी मारी। सर्वाधिक चार गोल्ड मेडल जीतकर कंपोजिट विद्यालय कांशीराम नगर की संजना चैंपियन बनीं। इस अवसर पर जिला व्यायाम शिक्षक गंगा सरन, वर्षा भटनागर, राकेश कौशिक, वसीम मसरूर, रेहाना परवीन, विनीता सिंह, रोशनी वर्मा, शहनाज अख्तर, आयशा नूर, वीरेंद्र कुमार, राजेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed