Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Sanitation Workers' Union sends memorandum of demands to the Chief Minister

Moradabad News: सफाई कर्मचारी संघ ने मुख्यमंत्री को भेजा मांगों का ज्ञापन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 05 Nov 2026 02:37 AM IST
विज्ञापन
Sanitation Workers' Union sends memorandum of demands to the Chief Minister
बिलारी। स्थानीय निकाय सफाई कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने बुधवार दोपहर तहसीलदार के माध्यम से मुख्यमंत्री को सात सूत्री ज्ञापन भेजा। इसमें उत्तर प्रदेश में तीन लाख नए स्थायी सफाई कर्मियों की भर्ती प्रक्रिया शीघ्र शुरू करने की मांग की गई।
विज्ञापन

ज्ञापन में संविदा सफाई कर्मियों को तुरंत नियमित करने की मांग की गई है। बाह्य सेवा निगम का गठन कर उसकी व्यवस्था को प्रभावी और पारदर्शी बनाया जाए। बाह्य सेवा कर्मचारियों को नवंबर माह से बढ़ा हुआ मानदेय दिलाने की भी मांग शामिल है। संघ ने संविदा सफाई कर्मियों को सातवें वेतन आयोग के अनुसार समान वेतन और भत्ते देने की अपील की। इसके अतिरिक्त, सफाई कर्मियों को राज्य कर्मचारी का दर्जा मिले और अनुसूचित जाति आरक्षण में 50 फीसदी हिस्सा वाल्मीकि वर्ग के लिए आरक्षित हो।
विज्ञापन

ज्ञापन देने वालों में स्थानीय निकाय कर्मचारी संघ के प्रदेश प्रमुख महामंत्री राजेंद्र सहदेव, मंडल उपाध्यक्ष गजराम सिंह, नगर अध्यक्ष सुरेश वाल्मीकि, कपिलराज, रितिक कुमार, जीतू वाल्मीकि, सोनू रत्नाकर और राजीव सिंह आदि रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed