फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Sandeep walks 30 kilometers on foot every day with 31 liters of Gangajal on his shoulders.

Moradabad News: कांधे पर 31 लीटर गंगाजल लेकर हर रोज 30 किलोमीटर पैदल चलते हैं संदीप

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jul 2026 02:17 AM IST
विज्ञापन
Sandeep walks 30 kilometers on foot every day with 31 liters of Gangajal on his shoulders.
कांठ। सावन का महीना शुरू होने वाला है। जिसके मद्देनजर शिवभक्त कांवड़ियों का उत्तराखंड की देवनगरी हरिद्वार से कांवड़ लेकर आना शुरू हो गया है। जिससे वातावरण अब शिवमय होने लगा है। अभी हर रोज दो-चार कांवड़िये कांठ से होकर निकल रहे हैं।
विज्ञापन


रविवार को कांठ नगर से होकर निकले रायबरेली के कहिया बाजार सलोन निवासी युवा कांवड़िया संदीप पटेल और विपिन ने बताया कि वह हरिद्वार से कलश कांवड़ लेकर 15 जुलाई को चले थे। उनकी कांवड़ पर 31 लीटर पवित्र गंगाजल है, जिससे वह 11 अगस्त सावन की महाशिवरात्रि को 637 किलोमीटर की पैदल यात्रा का प्रतापगढ़ के लालगंज स्थित घुश्मेश्वरनाथ धाम पर जलाभिषेक करेंगे। भारी भरकम कांवड़ को कांधे पर धारण कर चल रहे कांवड़िया पटेल ने बताया कि जिस दिन से उन्होंने हरिद्वार से कांवड़ उठाई है, उस दिन से वह प्रतिदिन 30 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर रहे हैं। उनकी अब तक ही यात्रा पूरी तरह से सुरक्षित रही है। रास्ते में किसी भी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं हुई। स्थानीय लोगों का भी सहयोग मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed