फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Sanatani should not be divided and divided, it needs to be organized: Sudhanshu Ji Maharaj

सनातनी को कटना और बंटना नहीं है, संगठित होने की जरूरत है : सुधांशु जी महाराज

Sun, 10 Nov 2024 02:50 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Sun, 10 Nov 2024 02:50 AM IST
विज्ञापन
Sanatani should not be divided and divided, it needs to be organized: Sudhanshu Ji Maharaj
संभल। देश प्रगति भी कर रहा है और पूरे संसार में नेतृत्व करने लगा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कुर्सी का मान बढ़ाया है। उनका प्रधानमंत्री होना हम सभी के लिए गौरव की बात है। यह कहना है विश्व जागृति मिशन के संस्थापक और प्रचारक सुधांशु जी महाराज का। कल्कि महोत्सव में शामिल होने आए सुधांशु जी महाराज ने मीडिया से बातचीत में कहा कि प्रधानमंत्री ने श्री कल्कि धाम का शिलान्यास किया है। प्रधानमंत्री का संभल आना सनातन सांस्कृति के लिए बड़ा कार्य था। संभल की भूमि आह्वान कर रही है और आमंत्रण दे रही है। यह तीर्थ की भूमि है। सभी को एक होना पड़ेगा। सनातनी को कटना और बंटना नहीं है। संगठित होने की जरूरत है। आगे कहा कि धर्म का सुगंधित रूप है। धर्म की सुगंध फैलती है और फैलगी। कुछ लोग बाधा बनते हैं लेकिन इसका कोई फर्क नहीं है। सनातन आगे बढ़ रहा है। उदाहरण देते हुए कहा कि बांस से बांसुरी भी बनती है और लाठी भी। सदुपयोग से दिशा तय होती है। श्री कल्कि धाम के निर्माण के लिए आचार्य प्रमोद कृष्णम की कानूनी लड़ाई के सवाल पर कहा कि महान कार्य जब होंगे तब संघर्ष भी करना होगा। अब संभल की भूमि पर भगवान श्री कल्कि का भव्य मंदिर का निर्माण होने जा रहा है। यह सौभाग्य की बात है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed