{"_id":"6a36fc24797cc6aba500bb3c","slug":"samyukt-kisan-morcha-took-out-a-procession-to-seek-solutions-to-their-problems-thakurdwara-news-c-279-1-mo11005-115852-2026-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: संयुक्त किसान मोर्चा ने समस्याओं के समाधान के लिए निकाला जुलूस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: संयुक्त किसान मोर्चा ने समस्याओं के समाधान के लिए निकाला जुलूस
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा। संयुक्त किसान मोर्चा ने शनिवार को नगर में किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए जुलूस निकाला। मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने समाधान दिवस में अधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा। ज्ञापन में अमेरिका के साथ 23 जून को होने वाले व्यापारिक समझौते का विरोध किया और उस पर रोक लगाने की मांग की।
मोर्चा के कार्यकर्ता तहसील कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया। डीएम को अपनी मांगों का ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में डीजल, पेट्रोल, रसोई गैस और खाद के बढ़ते दामों को लेकर रोष व्यक्त किया गया। उनकी बढ़ते दामों पर रोक लगाने की मांग की गई। राशन कार्ड में छूटे यूनिट जोड़ने, धान की रोपाई के लिए विद्युत कटौती बंद करने, यूरिया खाद की कालाबाजारी पर रोक लगाने और खाद देने म फार्मर रजिस्ट्री के अनिवार्यता समाप्त करने, शासन के शेड्यूल के अनुसार ग्रामीण क्षेत्रों में 18 घंटे विद्युत आपूर्ति करने, पराग दुग्ध फैक्टरी से जुड़े क्षेत्र के दुग्ध उत्पादकों को पांच माह का बकाया भुगतान करने, गांव साहिबगंज में खराब विद्युत ट्रांसफॉर्मर को शीघ्र बदलवाने आदि मांगों को उठाया गया। इस अवसर पर धर्मपाल सिंह, डॉ सईद सिद्दीकी, वीर सिंह, हर स्वरूप सिंह, प्रीतम सिंह, मनोज कुमार व बाबू सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद
फोटो 11 ठाकुरद्वारा में मांगों को लेकर प्रदर्शन करते संयुक्त किसान मोर्चा के कार्यकर्ता
संवाद