फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Samuhik dushkarm of a teenage girl in Pakbada police station area of Moradabad

मौसा बना दरिंदा: दोस्तों के साथ मिलकर 15 साल की किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म, मौसी को दी जिंदा जलाने की धमकी

Wed, 01 Jan 2025 11:39 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विजय पुंडीर Updated Wed, 01 Jan 2025 11:39 PM IST
सार

महिला ने पाकबड़ा थाने में दर्ज कराए केस में बताया कि वह अपने पति, बच्चों और बहन की 15 वर्षीय बेटी के साथ एक मोहल्ले में किराये के मकान में रहती है।

विज्ञापन
Samuhik dushkarm of a teenage girl in Pakbada police station area of Moradabad
किशोरी से दुष्कर्म - फोटो : Freepik

विस्तार

मुरादाबाद के पाकबड़ा थाना क्षेत्र में रहने वाली एक महिला ने अपने पति और उसके साथियों पर 15 वर्षीय भांजी के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि उसने इस घटना का विरोध किया तो आरोपियों ने उसे जिंदा जलाने की धमकी दी। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर महिला के पति समेत चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

विज्ञापन

महिला ने पाकबड़ा थाने में दर्ज कराए केस में बताया कि वह अपने पति, बच्चों और बहन की 15 वर्षीय बेटी के साथ एक मोहल्ले में किराये के मकान में रहती है। नौ अक्तूबर की सुबह वह अपने बच्चों को लेकर बाजार से सामान खरीदने गई थी। घर में उसकी भांजी और पति मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

महिला का आरोप है कि इसी दौरान पति ने डिलारी के पीपली उमरपुर अलियाबाद निवासी आजम अंसारी, ठाकुरद्वारा के रतूपुरा निवासी शाहने आलम और बिजनौर जनपद के चांदपुर निवासी शाहने सुल्तान को बुला लिया। किशोरी सभी के लिए चाय बना रही थी।

विज्ञापन

आरोप है कि आजम अंसारी, शाहने आलम और शाहने सुल्तान ने किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। पीड़िता ने अपने मौसा से मदद मांगी तो उसने कोई मदद नहीं की। महिला बाजार से घर लौटी तो पीड़िता बदहवास पड़ी थी। पूछताछ करने पर वह रोने लगी। इसके बाद पीड़िता ने आपबीती सुनाई।

महिला का कहना है कि आरोपियों ने उसे धमकी दी कि अगर उसने इस मामले की कहीं शिकायत की तो जिंदा जलाकर मार देंगे। पीड़िता का कहना है कि उसने इस मामले की शिकायत पाकबड़ा थाने में की लेकिन पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया।

इसके बाद पीड़िता ने कोर्ट की शरण लेते हुए केस दर्ज कराने की मांग की। एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed