फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Sampling decreased by 42 percent if the speed of infection decreased

संक्रमण की घटी रफ्तार तो 42 फीसदी कम हो गई सैंपलिंग

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 24 Feb 2022 01:17 AM IST
विज्ञापन
Sampling decreased by 42 percent if the speed of infection decreased
मुरादाबाद। कोरोना संक्रमण की रफ्तार के साथ सैंपलिंग की दर भी घट बढ़ रही है। संक्रमण की रफ्तार घटी, तो जिले में सैंपलिंग 42 फीसदी कम हो गई है। जनवरी में जिले में 3500 से 3800 सैंपल हुए, लेकिन अब 2000 से 2200 सैंपल हो रहे हैं। हालांकि दो दिनों में 10 पॉजिटिव केस मिल चुके हैं।
विज्ञापन

कोरोना की इस लहर की शुरुआत दिसंबर 2021 के आखिरी हफ्ते में हुई। जनवरी का पहला हफ्ता आते-आते संक्रमण की दर अपने चरम पर पहुंच गई। इसके बाद विभाग ने सैंपलों की संख्या बढ़ा दी। रोजाना 3500 से 3800 लोगों का सैंपल लिया गया। फरवरी में संक्रमण की दर में कमी आई। बीस फरवरी को कोई पॉजिटिव केस नहीं मिला। संक्रमण की चेन टूट गई। पॉजिटिव केस कम होने पर सैंपलिंग में गिरावट आ गई है। जनवरी की तुलना में सैंपलिंग आधी हो गई है। अब 2000 से 2200 लोगों को सैंपल लिया जा रहा है, जबकि दो दिनों में 10 पॉजिटिव केस पाए गए। सोमवार को आठ और मंगलवार को दो लोग संक्रमित मिले। सीएमओ डॉ. एमसी गर्ग ने बताया कि पॉजिटिव मरीजों की संख्या में कमी आने पर लोग लापरवाह हो जाते हैं। सैंपल कराने से परहेज करते हैं। इसके चलते सैंपलों की संख्या में कमी आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed