फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Sambhal Youths protest against CAA heavy police force on roads bus allegedly set on fire

नागरिकता कानून: संभल में उग्र हुआ प्रदर्शन, रोडवेज की दो बसों में आगजनी और पथराव, कई घायल

Thu, 19 Dec 2019 02:09 PM IST
प्राची प्रियम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, संभल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, संभल Published by: प्राची प्रियम Updated Thu, 19 Dec 2019 02:09 PM IST
विज्ञापन
Sambhal Youths protest against CAA heavy police force on roads bus allegedly set on fire
संभल में उग्र आंदोलन - फोटो : ANI

नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में उत्तर प्रदेश के संभल में शुरू हुए प्रदर्शन ने देखते-देखते उग्र रूप ले लिया। सराय तरीन से शुरू होते हुए जुलूस नगरपालिका मैदान तक पहुंच गया। आंदोलन में जिले के युवा नागरिकता संशोधन बिल वापस लेने की मांग करते हुए भारी संख्या में सड़कों पर उतर आए। 

विज्ञापन


थोड़ी देर में करीब एक बजे आंदोलन इतना उग्र हो गया कि प्रदर्शनकारियों ने दो यात्री बसों में आग लगा दी। इनमें से एक बस बदायूं और एक नोएडा डिपो की थी। इसके घटना के बाद माहौल और भी भड़क उठा। यह सब देख क्षेत्र की सभी दुकानें और बाजार अचानक बंद कर दिए गए। 
विज्ञापन

मौके पर पहुंची पुलिस ने हवाई फायरिंग भी की। आगजनी की इस घटना में एक मासूम समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। दोनों बसेें पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई हैं। 

हाथों में तिरंगे झंडे लेकर युवाओं ने नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान अचानक उमड़ी भीड़ के कारण नगरपालिका मैदान के आस पास भारी संख्या में पुलिस बल पहुंची। पुलिस ने मुस्लिम वर्ग के नेताओं से भीड़ को संभालने के लिए कहा। 


इधर विरोध जारी रखने के लिए समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष फिरोज खां, नगर पालिका अध्यक्ष के पति हाजी मेंबर शकील और समाजवादी पार्टी के सांसद डॉक्टर बर्क भी मौदान पहुंच गए। वहां पहुंचे नेताओं ने भीड़ को संबोधित करते हुए नागरिकता संशोधन कानून को देश का काला कानून बताया। 

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक मौके पर पहुंचे, जिसके बाद प्रदर्शनकारियों ने उन्हें राष्ट्रपति के नाम से अपना ज्ञापन सौंपा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed