फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Sambhal youth dies after being cut by rotavator

Moradabad News: रोटावेटर से कटकर संभल के युवक की मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 17 Apr 2024 06:17 AM IST
विज्ञापन
Sambhal youth dies after being cut by rotavator
कुंदरकी (मुरादाबाद)। क्षेत्र के एक गांव में खेत की जुताई करते समय रोटावेटर से कटकर संभल जिले के धीरसिंह (40) की मौत हो गई। कुंदरकी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी किसान ट्रैक्टर चला रहा था, जबकि उसका साला रोटावेटर पर बैठा था। इस दौरान धीर सिंह का संतुलन बिगड़ गया और गिरकर रोटावेटर की चपेट में आ गया।
विज्ञापन

कुंदरकी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी किसान ने पास के ही गांव में बटाई पर कुछ कृषि की भूमि ले रखी है। मंगलवार दोपहर करीब दो बजे कुंदरकी निवासी किसान रोटावेटर की मदद से खेत की जुताई कर रहा था। वह ट्रैक्टर चला रहा था और उसका साला संभल जिले के गांव भडोला निवासी धीर सिंह रोटावेटर पर बैठा था। रोटावेटर पर बैठे धीर सिंह का संतुलन बिगड़ गया, जिसके चलते रोटावेटर के आगे गिर गया और रोटावेटर से कटकर उसकी मौत हो गई। जानकारी मिलते ही खेत में ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। हालांकि परिजन बिना किसी कार्रवाई के ही शव को घर ले गए और उसका अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article