फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Sambhal: Wanted criminal apologized by falling in feet, arrested after reaching police station

संभल : वांछित बदमाश ने पैरों में गिरकर मांगी माफी, थाने पहुंचकर दी गिरफ्तारी

Sun, 27 Sep 2020 06:36 PM IST
Mohit Mudgal अमर उजाला नेटवर्क, संभल
अमर उजाला नेटवर्क, संभल Published by: Mohit Mudgal Updated Sun, 27 Sep 2020 06:36 PM IST
विज्ञापन
Sambhal: Wanted criminal apologized by falling in feet, arrested after reaching police station
वंछित ने पैर पकड़कर मांगी माफी - फोटो : अमर उजाला

बाबू जी मुझे गोली मत मारना, गिरफ्तार कर लो, घर में मेरे छोटे-छोटे बच्चे हैं-यह बोलते हुए एक उम्रदराज शख्स रविवार को नखासा थाने पहुंचा तो पुलिस कर्मी सकते में आ गए। उसके गले में खुद को पुलिस को सौंपने (आत्मसमर्पण) का संदेश लिखी एक तख्ती भी पड़ी थी। पुलिस ने गिरफ्तार करते हुए बताया कि वह गोकशी के केस और गैंगेस्टर में वांछित है। उस पर 15 हजार रुपये का इनाम घोषित है। 

विज्ञापन


 नाखासा थाना प्रभारी निरीक्षक धर्मपाल सिंह ने बताया कि इस तरह थाने पहुंचने वाला असमोली थाना क्षेत्र के गांव मंसूरपुर माफी का रहने वाला नईम है। गैंगेस्टर एक्ट के तहत दर्ज मामले और गोकशी के केस में वांछित होते हुए भी हाथ नहीं आया तो उस पर 15 हजार रुपये का इनामी घोषित किया गया था। 
विज्ञापन


उधर थाने पहुंचकर खुद को गोली न मारने की गुहार लगा रहे नईम ने कहा, मैं तो फल बेचकर अपने परिवार का गुजारा करता हूं, मुझे फंसाया गया था। अगर गलती हुई तो माफ कर दो। ऐसा बोलते-बोलते नईम ने पुलिस के सामने हाथ जोड़े। जमीन पर लेटकर थाना प्रभारी के पांव पकड़ लिए। थाना प्रभारी के कहने पर पुलिस कर्मियों ने उसे सहारा देकर उठाया। एकांत में बैठाकर पूछताछ की। पुलिस कर्मियों का कहना था कि बदमाशों पर बढ़ी सख्ती का नतीजा है कि वांछित खुद सरेंडर करने आ रहे हैं। नईम को गिरफ्तार कर लिया है। कानूनी औपचारिकताएं पूरी करके उसे जेल भेजा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed