फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Sambhal Violence: Judicial Commission team reached Moradabad, will investigate in Sambhal tomorrow

Sambhal Violence: मुरादाबाद पहुंची न्यायिक आयोग की टीम, संभल में कल करेंगे जांच, अधिकारियों ने की मुलाकात

Sat, 30 Nov 2024 09:45 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Sat, 30 Nov 2024 09:45 PM IST
सार

संभल में हुए बवाल की जांच के लिए न्यायिक जांच आयोग के अध्यक्ष और दो सदस्य मुरादाबाद पहुंचे। रविवार को आयोग की टीम संभल जाएगी और स्थिति का आकलन कर जांच करेगी। इस बवाल में पांच लोगों की मौत हुई थी और पुलिस पर पथराव और फायरिंग के आरोप लगे थे।

विज्ञापन
Sambhal Violence: Judicial Commission team reached Moradabad, will investigate in Sambhal tomorrow
मुरादाबाद में न्यायिक आयोग की टीम से मुलाकात करने जाते कमिश्नर और डीआईजी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

संभल में बवाल की जांच करने के लिए न्यायिक जांच आयोग के अध्यक्ष सहित दो सदस्य शनिवार की शाम मुरादाबाद के सर्किट हाउस पहुंचे। यहां मंडलायुक्त, डीआईजी सहित अन्य अधिकारियों ने आयोग के सदस्यों से मुलाकात की। रविवार को न्यायिक जांच आयोग के अध्यक्ष जांच के लिए संभल जाएंगे।

विज्ञापन


कोर्ट के आदेश पर संभल स्थित जामा मस्जिद की जांच करने के लिए कोर्ट कमिश्नर के नेतृत्व में सर्वे टीम 24 नवंबर को गई थी। जांच के दौरान लोगों ने सर्वे टीम का विरोध किया। पुलिस के बल प्रयोग करने पर गुस्साए लोगों ने पथराव किया। पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए आंसू गैस के गोले दागे।
विज्ञापन


इस दौरान फायरिंग भी हुई। बवाल के दौरान पांच लोगों की मौत हो गई। इस मामले को लेकर कांग्रेस, सपा सहित अन्य दलों ने जोरदार ढंग से आवाज उठाई। संसद में भी इस मामले को लेकर हंगामा हुआ। मुख्यमंत्री ने घटना की जांच करने के लिए न्यायिक जांच आयोग का गठन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आयोग के अध्यक्ष हाईकोर्ट के रिटायर्ड न्यायाधीश देवेंद्र अरोड़ा, सदस्य पूर्व डीजीपी एके जैन और रिटायर्ड अपर मुख्य सचिव अमित मोहन बनाए गए। शनिवार को आयोग के अध्यक्ष हाईकोर्ट के रिटायर्ड न्यायाधीश और पूर्व डीजीपी एके जैन सर्किट हाउस आए।

इसकी जानकारी मिलने के बाद मंडलायुक्त आंजनेय कुमार सिंह, डीआईजी मुनिराज जी, एसएसपी सतपाल अंतिल शिष्टाचार भेंट करने के लिए गए। उन्होंने अधिकारियों से कुछ देर तक बातचीत की। मंडलायुक्त का कहना है कि आयोग की टीम रविवार को संभल जाएगी।


स्थिति का जायजा लेने के बाद आयोग नोटिस जारी कर लोगों से पूछताछ करेगा। संभल की घटना को लेकर आयोग से उनकी कोई बातचीत नहीं हुई है। क्योंकि वह घटना के हिस्सा ही नहीं हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed