फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Sambhal Tenth student going to see the examination center died in a road accident

Sambhal: परीक्षा सेंटर देखने जा रहे दसवीं के छात्र की सड़क हादसे में मौत, परिजनों का बुरा हाल

Wed, 08 Feb 2023 03:22 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला संवाद, संभल
अमर उजाला संवाद, संभल Published by: Digvijay Singh Updated Wed, 08 Feb 2023 03:22 PM IST
सार

घटना की सूचना मिलते ही मातम पसर गया परिजनों का रो- रो कर बुरा हाल है। सरायतरीन के मोहल्ला गढ़ी निवासी दसवीं का छात्र राहुल (17) पुत्र जगदीश जेडीयू इंटर कॉलेज में पढ़ाई करता था। बुधवार की दोपहर एक बजे करीब गांव लखौरी जाने के लिए घर से निकला था। 

विज्ञापन
Sambhal Tenth student going to see the examination center died in a road accident
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI

विस्तार

संभल के हयातनगर थाना क्षेत्र के लाडम सराय के नजदीक संभल-बहजोई मार्ग पर बेकाबू डीसीएम ने बाइक सवार दसवीं के छात्र को टक्कर मार दी। घटना में छात्र की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और परिजनों को सूचना दी।

विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते ही मातम पसर गया परिजनों का रो- रो कर बुरा हाल है। सरायतरीन के मोहल्ला गढ़ी निवासी दसवीं का छात्र राहुल (17) पुत्र जगदीश जेडीयू इंटर कॉलेज में पढ़ाई करता था। बुधवार की दोपहर एक बजे करीब गांव लखौरी जाने के लिए घर से निकला था। 

विज्ञापन

 

परिजनों का कहना है कि छात्र का बोर्ड परीक्षा का सेंटर गांव लखौरी के विद्यालय में बना है। वह सेंटर देखने जाने की बात कहकर बाइक से निकला था। लाडम सराय के नजदीक पहुंचा तो डीसीएम ने पीछे से टक्कर मार दी। घटना में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। पिता ने बताया कि राहुल दो भाई और एक बहन में सबसे बड़ा था। मां प्रेमवती का रो- रो कर बुरा हाल है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed