फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Sambhal School Officer Issued Orders Teachers to Address Each Other as Sister Ji and Guru Ji

UP: अब शिक्षक-शिक्षिका एक दूसरे को बोलेंगे 'बहन जी' और 'गुरु जी'... जारी हुआ फरमान, जींस-टीशर्ट पर भी रोक

Wed, 17 Jul 2024 10:54 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, संभल
अमर उजाला नेटवर्क, संभल Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 17 Jul 2024 10:54 AM IST
सार

अब शिक्षक-शिक्षिका एक दूसरे को बहन जी और गुरु जी कहेंगे। छात्राएं भीं छात्रों को भैया कहेंगी। अभिवादन में नमस्ते या जय हिंद कहेंगी। इसके साथ ही जींस-टीशर्ट पर भी रोक लगा दी गई है। संभल में बीएसए ने यह फरमान जारी किया है।

विज्ञापन
Sambhal  School Officer Issued Orders Teachers to Address Each Other as Sister Ji and Guru Ji
Sambhal School - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

संभल में परिषदीय विद्यालयों में अब शिक्षक और शिक्षिका एक-दूसरे को बहन जी और गुरु जी कह कर संबोधित करेंगे। बड़ी शिक्षिका को दीदी भी कह सकेंगे। छात्रा अब छात्र को भैया बोलेंगी, जबकि छात्र दीदी कहकर छात्रा को बुलाएंगे।
विज्ञापन


जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अलका शर्मा ने इस आशय का आदेश जारी किया। छात्र-छात्राओं से लेकर शिक्षक-शिक्षिकाओं के बीच अभिवादन में नमस्ते या जयहिंद बोला जाएगा। बीएसए का मानना है कि इस बदलाव से भारतीय संस्कृति को बढ़ावा मिलेगा और एक-दूसरे का सम्मान बढ़ेगा। 
विज्ञापन


इस आदेश में यह भी कहा गया है कि जूते कक्षा से बाहर उतारे जाएंगे। परिषदीय स्कूलों में विद्यार्थियों के लिए तो यूनिफॉर्म जरूरी है ही, अब शिक्षक जींस और टी-शर्ट पहनकर विद्यालय नहीं आ सकेंगे। भारतीय परिधान पहनकर ही आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीएसए का निर्देश है कि निरीक्षण के दौरान कोई अधिकारी प्रधानाध्यापक की कुर्सी पर नहीं बैठेगा। शिष्टाचार के साथ बातचीत कर कोई भी जानकारी हासिल करेंगे।
 

परिषदीय विद्यालयों में बेहतर शिक्षण कार्य हो सके। इसके लिए जिले के सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को पत्र जारी किया गया है। जिन बिंदुओं के लिए निर्देश दिए हैं उसका पालन सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं को करना है। और निगरानी खंड शिक्षा अधिकारियों की रहेगी। -अलका शर्मा, बीएसए, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed