फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Sambhal police raided a jeweler's shop with two women

Moradabad News: दो महिलाओं को साथ लेकर संभल पुलिस ने सराफ की दुकान में दी दबिश

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 08 Aug 2024 07:03 AM IST
विज्ञापन
Sambhal police raided a jeweler's shop with two women
मुरादाबाद।
विज्ञापन

संभल पुलिस और एसओजी ने बुधवार शाम मंडी चौक में एक सराफ की दुकान में दबिश दी। पुलिस ने यहां सराफ से पूछताछ की। इसी दौरान सराफ और भाजपा नेता पहुंच गए। हंगामा और विरोध होने पर टीम को लौटना पड़ा गया।
संभल कोतवाली क्षेत्र के महमूद खां सराय में सराफ पंकज अग्रवाल की सोने चांदी के जेवर की दुकान है। एक अगस्त शाम दो महिला सराफ की दुकान में पहुंची उन्होंने चांदी की चेन, पाजेब व बिछवा देखे थे। इसी बीच दो अन्य महिलाएं भी पहुंच गई थीं। महिलाओं ने पंकज को झांसे में लेकर सोने के जेवर से भरा डिब्बा चोरी कर लिया था। इसके बाद महिलाएं चली गई थी। पंकज ने दुकान में लगे सीसीटीवी की फुटेज देखी तो पता लगा कि महिलाओं ने डिब्बा चोरी किया है। उन्होंने पुलिस को सूचना दे दी थी। पुलिस ने इस मामले में दो महिलाएं हिरासत में लेकर पूछताछ की।
विज्ञापन

इसी आधार पर संभल कोतवाली पुलिस और एसओजी ने बुधवार की शाम मंडी चौक स्थित सराफ के यहां छापा मार दिया। पुलिस कर्मियों ने बताया कि एक अगस्त को हुई चोरी का सोना इस दुकान पर बेचा गया है। इसकी जानकारी मिलने पर भाजपा नेता और व्यापार मंडल के पदाधिकारी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने बिना सर्च वारंट के दबिश देने का विरोध किया। विरोध और हंगामा करने पर पुलिस टीम को बैरंग ही लौटना पड़ा गया। कोतवाली प्रभारी उषा मलिक ने बताया कि संभल पुलिस किसी मामले में जांच करने आई थी। जांच करने के बाद टीम वापस चली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed