फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   sambhal Police Post Land is government not Waqf land Mutawalli Mohammad Khalid backtracked from his claim

UP: वक्फ की नहीं...निर्माणाधीन पुलिस चौकी की जमीन सरकारी, दावे से पलटे मुतवल्ली मोहम्मद खालिद; दिया ये शपथपत्र

Wed, 08 Jan 2025 01:19 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, संभल
अमर उजाला नेटवर्क, संभल Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 08 Jan 2025 01:19 PM IST
सार

संभल में निर्माणाधीन सत्यव्रत पुलिस चौकी की जमीन सरकारी है। वक्फ की नहीं है। मुतवल्ली मोहम्मद खालिद पूर्व में किए गए दावे से पलट गए हैं। अब उन्होंने शपथपत्र दिया है।

विज्ञापन
sambhal Police Post Land is government not Waqf land Mutawalli Mohammad Khalid backtracked from his claim
निर्माणाधीन पुलिस चौकी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

संभल की जामा मस्जिद के नजदीक बन रही सत्यव्रत पुलिस चौकी की जमीन को वक्फ संपत्ति बताने वाले मुतवल्ली मोहम्मद खालिद अपने पूर्व के बयान से पलट गए हैं। उन्होंने एसपी को शपथपत्र देकर कहा है कि जिस जमीन पर पुलिस चौकी का निर्माण किया जा रहा है वह सरकारी है। 
विज्ञापन


उनका उस जमीन से कोई लेनादेना नहीं है।शपथपत्र में उन्होंने कहा कि जामा मस्जिद के नजदीक जो सत्यव्रत पुलिस का निर्माण किया जा रहा है वह जमीन सरकारी है। उनके बुजुर्ग इस जमीन की देखभाल करते थे। 
विज्ञापन


उसी आधार पर वह भी देखभाल करने लगे, लेकिन अब जानकारी मिली है कि यह पालिका की जमीन है। मालूम हो कि मुतवल्ली ने प्रशासन को वक्फनामा दिया था, जिसे प्रशासन ने फर्जी माना था। इस मामले में अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट भी दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रशासन को दिया था 1929 में बना वक्फनामा
जामा मस्जिद के पास बन रही पुलिस चौकी की जमीन को लेकर प्रशासन को जो वक्फनामा दिया गया था वह 1929 का है। यह वक्फ मुतव्वली मोहम्मद खालिद के दादा अब्दुल समद के नाम पर बना है। वक्फनामे में 20 संपत्तियां दर्ज हैं। उसी में पुलिस चौकी की जमीन भी दर्शाई गई है, जिसकी चौहद्दी गलत लिखी थी। जिसके आधार पर प्रशासन ने वक्फनामे को फर्जी माना था।

वक्फ बोर्ड में संपत्तियों की जांच कराई जाएगी-एसपी
जो संपत्तियां प्रशासन को दिए गए वक्फनामें में दर्ज हैं उनकी जांच पुलिस वक्फ बोर्ड में भी कराएगी। वक्फ संपत्ति 39 ए के रूप में दर्ज दिखाई गई हैं। इसमें कुल 20 संपत्तियां अंकित हैं। एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई, का कहना है कि भौतिक सत्यापन इन सभी संपत्तियों का कराया जाएगा। इसके अलावा वक्फ बोर्ड में भी 39 ए पर दर्ज संपत्तियों की भी जांच कराई जाएगी। जिसके आधार पर कार्रवाई की जानी है।
 

मुतवल्ली की ओर से शपथपत्र दिया गया है, जिसमें कहा गया कि सत्यव्रत पुलिस चौकी की जमीन से उनका कोई लेनादेना नहीं है।अज्ञात के खिलाफ वक्फ संपत्तियों के खुर्द बुर्द करने में जो रिपोर्ट दर्ज है उसकी जांच चल रही है।-एसपी, संभल

 

वक्फनामा की जांच तीन सदस्यीय समिति से कराई थी। जिसमें वह वक्फनामा अवैध पाया गया था। उसके आधार पर ही अज्ञात के खिलाफ ईओ पालिका ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उसमें जांच पुलिस भी कर रही है। वक्फनामा में जो संपत्तियां दर्ज हैं उन सभी की जांच कराई जा रही है।-डॉ. राजेंद्र पैंसिया, डीएम, संभल
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed