{"_id":"5c5d8440bdec22077e436585","slug":"sambhal-mp-satyapal-saini-brother-shot-injured-in-moradabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा सांसद के भाई पर बरसाई गोलियां, चेयरमैन पुत्र के साथियों पर आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा सांसद के भाई पर बरसाई गोलियां, चेयरमैन पुत्र के साथियों पर आरोप
Fri, 08 Feb 2019 06:59 PM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद
Published by: Vikas Kumar
Updated Fri, 08 Feb 2019 06:59 PM IST
विज्ञापन
बदमाशों ने जय प्रकाश सैनी को मारी गोली
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संभल से भाजपा सांसद सत्यपाल सैनी के रिश्ते के भाई जयप्रकाश सैनी उर्फ बबलू (32) पर शुक्रवार शाम छह बजे बाइक सवार दो युवकों ने गोलियां बरसा दी। जयप्रकाश के शरीर में आठ जगह जख्म के निशान मिले हैं। उनको लहूलुहान हालत में सांई अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। हमले की वजह चुनावी रंजिश और हमलावर पाकबड़ा चेयरमैन पुत्र के करीबी बताए जा रहे हैं। वारदात के बाद वे भाग गए हैं। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर हमलावरों की तलाश में पुलिस की टीम जुट गई है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार जयप्रकाश का घर पाकबड़ा थाने के पिछले हिस्से से सटा हुआ है। घर में ही वह सेनेट्री की दुकान भी करते हैं। वह शाम को छह बजे एसओ पाकबड़ा नीरज शर्मा से मिलने के बाद अपने घर पहुंचे। वे आल्टो कार से नीचे उतरे थे कि तभी उनका पीछा करते हुए बाइक सवार हमलावर वहां पर आ गए। हमलावरों ने जयप्रकाश को पाकबड़ा चेयरमैन पुत्र का विरोधी बताया और इसी खुंदस में उन पर गोलियां चला दी।
विज्ञापन
जयप्रकाश हमलावरों से भिड़ गए, एक हमलावर के हाथ से असलहा भी छीनने की कोशिश की। इस दौरान उनके हाथ, कमर, जांघ और कमर से ऊपर के हिस्से में गोलियां लगी हैं। फायरिंग की आवाज आते ही आसपास के लोग वहां पर पहुंचे। हमलावर लोगों को एकजुट होता देख वहां से भाग निकले। वारदात के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ इकट्ठा हुई। सीओ हाईवे अपर्णा गुप्ता ने अस्पताल पहुंचकर जयप्रकाश का हाल जानना। सूचना पर सांसद सत्यपाल सैनी भी अस्पताल पहुंचे और डॉक्टर से जयप्रकाश के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी की। सीओ से उन्होंने जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी कर वारदात का खुलासा करने के लिए कहा।
विज्ञापन
सीओ हाईवे अपर्णा गुप्ता ने बताया कि घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी फुटेज से आरोपियों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। अभी यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि कितनी गोलियां चलाई गई हैं। एक्सरे में एक भी गोली जयप्रकाश के शरीर के अंदर नहीं पाई गई है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर इस मामले में कार्रवाई की जाएगी। पाकबड़ा से भाजपा चेयरमैन के पुत्र ने बताया कि वारदात में उनका कोई हाथ नहीं है।