फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Sambhal: Chaos over water flowing into mustard fields, headmaster beaten to death with sticks

पल भर का गुस्सा: सरसों के खेत में पानी जाने पर बवाल, लाठी-डंडों से हेडमास्टर की पिटाई... तोड़ दिया दम

Sat, 02 Nov 2024 10:38 AM IST
विमल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, गुन्नौर (संभल)
संवाद न्यूज एजेंसी, गुन्नौर (संभल) Published by: विमल शर्मा Updated Sat, 02 Nov 2024 10:38 AM IST
सार

गोठना गांव में सरसों के खेत में पानी जाने के विवाद को लेकर दो पक्षों में लाठी-डंडों से संघर्ष हुआ। इसमें सात लोग घायल हो गए। हेडमास्टर हरि भगवान की गंभीर चोटों के कारण मौत हो गई। पुलिस ने तहरीर मिलने पर कार्रवाई की बात कही है।

विज्ञापन
Sambhal: Chaos over water flowing into mustard fields, headmaster beaten to death with sticks
मारपीट में जान गंवाने वाले हरिभगवान - फोटो : संवाद

विस्तार

गुन्नौर कोतवाली क्षेत्र के गांव गोठना में सरसों के खेत में पानी जाने के विवाद में दो पक्ष आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले। संघर्ष में सात लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए ले जाते समय हरि भगवान (48) की मौत हो गई।

विज्ञापन


हरि भगवान बदायूं के जरीफनगर क्षेत्र के कोठरा स्थित परिषदीय विद्यालय में हेडमास्टर के पद पर तैनात थे। बृहस्पतिवार सुबह हरि भगवान गेहूं की बुवाई के लिए ट्यूबवेल चलाकर सिंचाई कर रहे थे। तभी पड़ोसी बालकिशन के सरसों के खेत में पानी चला गया।
विज्ञापन


इसको लेकर कहासुनी हो गई और दोनों पक्ष लाठी-डंडे लेकर आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले, जिसमें हरि भगवान समेत उनके बेटे गौरव, प्रिंस घायल हो गए। जबकि दूसरे पक्ष से बालकिशन ,उसका बेटा अर्जुन, पत्नी विमलेश और एक अन्य महिला घायल हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। हरि भगवान की हालत गंभीर होने पर परिजन उन्हें अलीगढ़ ले जा रहे थे। रास्ते में हरि भगवान ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने बताया कि किसी भी पक्ष से कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। घटना की जांच जारी है।

धारदार हथियार से हमलाकर युवक को किया घायल

बहजोई में मारपीट कर धारदार हथियार से हमला कर घायल करने के आरोप में दो नामजद समेत चार लोगों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी गई है।मोहल्ला सिनेमा हाल निवासी अनिक गोयल ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि 31 अक्तूबर की रात मोहल्ले के ही कुछ लोग उसके घर के बाहर गाली गलौज कर रहे थे।



मना करने पर विवाद करने लगे। लोगों के समझाने पर मामला शांत हुआ। इसके बाद शुक्रवार को सुबह करीब 11 बजे वह लोग फिर से आ गए और घर के बाहर गाली गलौज करने लगे। मना करने पर मारपीट करते हुए धारदार हथियार से हमला कर दिया। इससे उसके मुंह पर गंभीर चोट आई है।

प्रभारी इंस्पेक्टर विनोद कुमार मिश्रा ने बताया कि घटना की जांच-पड़ताल की जा रही है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed